Shikhar Dhawan: ‘मैं सिलेक्टर होता तो अपनी जगह शुभमन गिल को चुनता’ करियर के बुरे दौर पर बोले शिखर धवन – shikhar dhawan team india star cricketer world cup 2023 seedhi baat with sudhir chaudhary tspo BioNoty

टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर शिखर धवन एक बार फिर से क्रिकेटिंग एक्शन में लौट रहे हैं. धवन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने जा रहे हैं. 37 साल के शिखर ने आईपीएल की शुरुआत से पहले 25 मार्च (शनिवार) को आजतक के शो ‘सीधी बात’ में सुधीर चौधरी के साथ खास बात की.

शुभमन गिल के लिए काफी खुश: धवन

धवन ने कहा, ‘करियर में किसी टीम को लीड करना बड़ी बात होती है. मैंने किसी स्टेज पर 3-4 टीमों को लीड किया, जो बड़ी बात है. हरेक के करियर में यह नेचुरल बात होती है. हर प्लेयर के करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं.पिछले एक-दो साल से मैं एक ही फॉर्मेट खेल रहा था. वहीं शुभमन दो फॉर्मेट खेल रहा था. शुभमन गिल काफी अच्छा कर रहा है और मैं उसके लिए काफी खुश हूं.

धवन ने आगे कहा, ‘ शुभमन गिल ज्यादा अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए उनकी एंट्री ओडीआई में हुई. मैं बहुत खुश हूं कि इस मोड़ पर पंजाब किंग्स को लीड करने जा रहा हूं. इस सीरीज को छोड़ दें तो सूर्या ने काफी अच्छा परफॉर्मेंस किया है. फास्ट बॉलिंग ट्रैक हो या स्पिनिंग ट्रैक, खेलना आसान नहीं होता है. धवन ने कहा कि यदि वह खुद सेलेक्टर होते तो वह अपनी जगह जरूर शुभमन गिल को मौका देता.

धवन कहते हैं, ‘मैं शिखर के ऊपर शुभमन को मौका देता. वो काफी अच्छा कर रहा, इसे स्वीकार करना चाहिए. शिखर ने कहा कि वह मौकों के लिए तैयार है. खिलाड़ियों के लिए मौके हमेशा रहते हैं, कभी भी मैजिक हो सकता है.’

#Shikhar #Dhawan #म #सलकटर #हत #त #अपन #जगह #शभमन #गल #क #चनत #करयर #क #बर #दर #परबलशखरधवन #shikhar #dhawan #team #india #star #cricketer #world #cup #seedhi #baat #sudhir #chaudhary #tspo
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment