Bihar Board 10th Result 2023 Update: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन छात्रों ने इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे और अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ऐसी भी आशंका है कि परिणाम जारी करने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो सकती है, क्योंकि पिछले सालों में अक्सर ऐसी स्थिति बनी है। ऐसे स्थिति में छात्र क्या करें यही हम आपको इस खबर के माध्यम से बता रहे हैं।
Bihar Board Result: वेबसाइट क्रैश क्यों होती है?
बीते साल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी होते ही सभी छात्र जल्द से जल्द अपना परिणाम चेक करने की कोशिश में लग गए थे। अब आप अनुमान लगा सकते हैं कि जब इतनी बड़ी संख्या में छात्र एक साथ अपने-अपने परिणाम को देखने का प्रयास करेंगे तो बीएसईबी वेबसाइट का होस्टिंग सर्वर इतना ट्रैफिक हजम नहीं कर पाता है और वेबसाइट क्रैश हो जाती है।
Bihar Board 10th Result: यहां से भी चेक कर सकते हैं परिणाम
biharboardonline.com
biharboard.online.in
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
Bihar Board 10th Result: बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर
0612 2230009
info@biharboard.ac.in
biharboard.ac.in/contact-us
#Bihar #Board #10th #Resultवबसइट #करश #ह #जए #त #कस #चक #कर #बहर #बरड #क #रजलट #जन #यह #Bihar #Board #10th #Result #Official #Website #Crash #Check #Bseb #10th #Result #Biharboard.online.in
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)