Congress:’सत्याग्रह’ से राहुल के लिए समर्थन जुटाएगी कांग्रेस; प्रियंका बोलीं- विपक्ष का खात्मा चाहती है भाजपा – Congress Will Garner Support For Rahul Through ‘satyagraha’; Priyanka Said – Bjp Wants To End The Opposition BioNoty

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती से केंद्रीय एजेंसियों ने जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ की है। जिसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे लेकर शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष विपक्ष और लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस कल यानी रविवार को देश भर में दिन भर ‘सत्याग्रह’ करेगी। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने हिंदी में ट्वीट करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘बीजेपी इस देश से विपक्ष और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इसलिए वह लगातार विपक्ष के लोगों की आवाज पर हमला कर रही है। तेजस्वी यादव और मीसा भारती को एजेंसियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। हम सभी लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ एकजुट हैं।’

मीसा भारती से ईडी ने तो तेजस्वी से सीबीआई ने की पूछताछ 

गौरतलब है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती से शनिवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे में नौकरी के लिए जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इसी घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ की। गौरतलब है कि केंद्रीय एजेंसियों ने हाल ही में इस मामले में कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले सीबीआई ने लालू प्रसाद और उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी पूछताछ की थी। वहीं ईडी ने राजद प्रमुख के परिवार के खिलाफ छापेमारी की थी।



#Congressसतयगरह #स #रहल #क #लए #समरथन #जटएग #कगरस #परयक #बल #वपकष #क #खतम #चहत #ह #भजप #Congress #Garner #Support #Rahul #satyagraha #Priyanka #Bjp #Opposition
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment