दिल्ली-NCR में बारिश-ओलावृष्टि की वजह से तापमान गिरा | Rain alert in 12 states in next 24 hours, Delhi-NCR, UP, MP, bihar, jammu kashmir BioNoty

  • Hindi News
  • National
  • Rain Alert In 12 States In Next 24 Hours, Delhi NCR, UP, MP, Bihar, Jammu Kashmir

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

माैसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मार्च के आखिरी हफ्ते में बारिश, ओले पड़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेंलगाना समेत 12 राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

बारिश से मौसम रहेगा सुहावना 30 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान
शनिवार को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बीती रात रुक-रुक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से एक बार फिर ठंड लौट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टर्बमेंट के कारण दिल्ली-एनसीआर अगले एक सप्ताह तक मौसम सुहावना बना रहेगा। 30 मार्च के बाद ही तापमान बढ़ेगा।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत देश के 16 राज्यों में शनिवार काे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। कीलोंग में तापमान गिरकर 0.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

दिल्ली की बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा
गोंडला और लाहौल स्पीति के केलांग में 8.5 सेमी बर्फबारी हुई। इससे राज्य के कुछ इलाकों में बिजली कट गई। दिल्ली में शुक्रवार से शनिवार के बीच 24 घंटे में 12 मिमी बारिश हुई। माैसम विभाग के अनुसार, यह दिल्ली में पिछले तीन साल में मार्च महीने में किसी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश का नया रिकाॅर्ड है। इससे तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कई राज्यों में रबी फसल को नुकसान पहुंचा है।

उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश के साथ ओले पड़े। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी तजे हवाओं के साथ बारिश हुई। पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है।

शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, आयानगर में सबसे अधिक 1.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश के बावजूद वायु प्रदूषण बढ़ने के संकेत हैं। बारिश के बावजूद दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं…

#दललNCR #म #बरशओलवषट #क #वजह #स #तपमन #गर #Rain #alert #states #hours #DelhiNCR #bihar #jammu #kashmir
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment