हेरिटेज वॉक का नया संस्करण:राजधानी को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने पर जोर, छह सर्किटों में बांटा – Emphasis On Developing Rajdhani As Tourism Capital BioNoty

आतिशी, मंत्री, दिल्ली सरकार

आतिशी, मंत्री, दिल्ली सरकार
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सांस्कृतिक व एतिहासिक विरासत के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने हेरिटेज वॉक का नया संस्करण शुरू किया है। दिल्ली सरकार की योजना है कि राजधानी को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित किया जाए। हजारों साल पुराने शहर के बारे में देश-दुनिया के लोगों को अवगत किया जा सके। पर्यटन मंत्री आतिशी ने हौज खास किले से हेरिटेज वॉक शुरू की।  इस मौके पर आतिशी ने कहा कि हेरिटेज वॉक के माध्यम से केजरीवाल सरकार का पर्यटकों को शानदार अनुभव प्रदान कराएगी। पर्यटन विभाग लाइसेंस प्राप्त गाइडों को इसके लिए निर्देशित किया है।

  

विभाग ने दिल्ली को छह सर्किटों में बांटा है। ताकि पर्यटक शहर को बेहतर ढंग से देख सकें और समझ सकें। इसमें नई दिल्ली के साथ-साथ पुरानी दिल्ली में भी वॉक का आयोजन किया जाएगा। ये हेरिटेज वॉक शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक लगभग तीन घंटे तक चलेंगी, ताकि लोग आराम से सर्किट का पता लगा सकें और माहौल का पूरी तरह से आनंद उठा सकें। हेरिटेज वॉक के इच्छुक लोग पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन।

हेरिटेज वॉक के लिए तय इलाके

देखो अपना सीपी (कनॉट प्लेस और आस-पास के क्षेत्र)

दिल्ली का दिल देखो (कर्तव्य पथ के पास मध्य दिल्ली)

शाहजहांनाबाद (पुरानी दिल्ली) में हेरिटेज वॉक

फूड वॉक (पुरानी दिल्ली)

हौज खास में हेरिटेज वॉक

कुतुब मीनार और महरौली पुरातत्व पार्क में वॉक

#हरटज #वक #क #नय #ससकरणरजधन #क #टरजम #कपटल #क #रप #म #वकसत #करन #पर #जर #छह #सरकट #म #बट #Emphasis #Developing #Rajdhani #Tourism #Capital
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment