SAIL Recruitment 2023 For Executive And Non Executive Posts Apply Before 15 April BioNoty

SAIL Recruitment 2023 Registration Begins: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कुछ समय पहले बहुत से एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता रखते हों, वे लास्ट डेट के पहले अप्लाई कर दें. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा. फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स सेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता ये है – sailcareers.com.

ये है लास्ट डेट

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में निकले एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल 2023 है. अंतिम तारीख निकलने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. इसके लिए सेल के करियर पेज पर जाकर डिटेल भी जान सकते हैं और फॉर्म भी भर सकते हैं.

वैकेंसी विवरण

सेल में निकली एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव वैकेंसी का विवरण इस प्रकार है.

एग्जीक्यूटिव वैकेंसी

कंसल्टेंट – 10 पद

मेडिकल ऑफिसर – 10 पद

मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक) – 3 पद

असिस्टेंट मैनेजर (सेफ्टी) – 4 पद

नॉन-एग्जीक्यूटिव वैकेंसी

ऑपरेटर कम टेक्नीशियन ट्रेनी – 87 पद

माइनिंग फोरमैन – 9 पद

सर्वेयर – 6 पद

माइनिंग मेट – 20 पद

अटेंडेंट कम टेक्निशियन ट्रेनी – 34 पद

माइनिंग सरदार – 50 पद

अटेंडेंट कम टेक्निशियन ट्रेनी – 8 पद

क्या है पात्रता

इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता से लेकर आयु सीमा तक सब पद के अनुसार अलग है. बेहतर होगा हर पद के बारे में डिटेल जानने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. यहां से आपको सभी डिटेल मिल जाएंगे.

कितना देना होगा शुल्क

इन पद पर आवेदन करने के लिए शुल्क भी वैकेंसी के मुताबिक है. एग्जीक्यूटिव पोस्ट (E-3 और E-1) के लिए एप्लीकेशन फीस 700 रुपये है. ग्रेड S-3 पोस्ट्स के लिए फीस 500 रुपये है. वहीं ग्रेड S-1 पदों के लिए फीस 300 रुपये तय की गई है.

आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: DU में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

#SAIL #Recruitment #Executive #Executive #Posts #Apply #April
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment