10:26 AM, 26-Mar-2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। राहुल गांधी देश और जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं और हम रुकेंगे नहीं। आज हम गांधी स्मारक जा रहे हैं और वहां सत्याग्रह करेंगे।’
10:23 AM, 26-Mar-2023

सत्याग्रह के लिए जाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी व अन्य नेता।
– फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से राजघाट के लिए रवाना हुए। यहां कांग्रेस एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है।
Delhi |Congress leaders Priyanka Gandhi Vadra, Jairam Ramesh, KC Venugopal and other leaders leave from the residence of party president Mallikarjun Kharge
Congress party is holding a day-long Sankalp Satyagraha at Rajghat to protest against disqualification of Rahul Gandhi as… pic.twitter.com/lFDm23ZleK
— ANI (@ANI) March 26, 2023
10:06 AM, 26-Mar-2023
कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर राजघाट पर पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए। संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस पार्टी राजघाट पर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है।
09:57 AM, 26-Mar-2023
Congress Satyagraha Live: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ आज कांग्रेस का सत्याग्रह, समझें सबकुछ
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह में बैठेंगे। सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिन का सत्याग्रह आयोजित करने को कहा गया है।
#Congress #Satyagraha #Liveरहल #गध #क #ससद #सदसयत #रदद #हन #क #खलफ #आज #कगरस #क #सतयगरह #समझ #सबकछ #Congress #Daylong #Satyagraha #Today #Rahul #Gandhis #Disqualification #Live #Updates
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)