Priyanka Chopra Nick Jonas Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अच्छे से जानती हैं कि उन्हें अपने काम के साथ-साथ बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ क्वालिटी टाइम कैसे बिताना है. वह अपने बिजी शेड्यूल से अपनी फैमिली के लिए समय निकालकर यादगार पल एंजॉय करती हैं. हालांकि, उनका पति निक के साथ शनिवार की पार्टी बोरिंग हो गई.
पति के साथ शनिवार की रात एंजॉय करने निकलीं प्रियंका
दरअसल, मम्मी-डैडी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस शनिवार की रात को एंजॉय करने के लिए घर से बाहर निकले और एक रेस्तरां में गए. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें बोर और थके हुए देखा जा सकता है. वीडियो के ऊपर प्रियंका ने लिखा, “जब मां और पापा शनिवार की रात को एंजॉय करने की कोशिश करते हैं.” इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने पति को टैग किया और हंसी वाली इमोजी बनाई. वीडियो पर प्रियंका के जेठ ने कैप्शन में लिखा, “मैं इसे महसूस करता हूं.”
प्रियंका चोपड़ा की बेटी
प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी. पिछले साल ही एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का दुनिया में स्वागत किया था. एक्ट्रेस अच्छे से एक मां होने का फर्ज निभा रही हैं. बेटी के साथ घूमने से लेकर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने तक, प्रियंका सोशल मीडिया पर अक्सर मदर गोल्स देती नजर आती हैं.
प्रियंका चोपड़ा का करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा ‘सिटाडेल’ (Citadel) में नजर आने वाली हैं. ये ड्रामा सीरीज 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी. इसमें एक्ट्रेस लीड रोल में हैं और वह नादिया का किरदार निभाएंगी. सीरीज में रिचर्ड मैडन भी लीड रोल में हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस को मैट्रिक्स में देखा गया था.
यह भी पढ़ें- Video: Salman Khan को मिली धमकी पर राखी सावंत ने किया रिएक्ट, भाईजान के बारे में कहने लगी ये बातें..
#Priyanka #Chopra #Enjoy #Saturday #Night #Husband #Nick #Jonas #Shared #Video
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)