World Boxing Championship 2023 Live:निकहत जरीन ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनीं – Women World Boxing Championship 2023 Live Nikhat Zareen And Lovelina Borgohain Eyes Gold Medal BioNoty

06:19 PM, 26-Mar-2023

World Boxing Championship 2023 Live: निकहत जरीन ने दिलाया तीसरा स्वर्ण

निकहत जरीन ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल में मात दी। निकहत से पहले ही स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी और उन्होंने आशा अनुसार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाया है। फाइनल मैच में निकहत ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले राउंड में उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त जारी रखी। तीसरे राउंड में उन्होंने वियतनाम की मुक्केबाज को शानदार पंच जड़ा। इसके बाद रेफरी ने मैच रोककर वियतनाम की मुक्केबाज का हाल-चाल जाना। यहीं से निकहत की जीत तय हो गई थी। अंत में उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के अंतर से अपने नाम किया और लगातार दूसरी बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत ली। 

06:06 PM, 26-Mar-2023

World Boxing Championship 2023 Live: निकहत जरीन का मैच शुरू

48-50 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत जरीन का मैच शुरू हो चुका है। उनका सामना वियतनाम की न्यूगेन थी ताम से है। पहले राउंड में ही निकहत ने शानदार शुरुआत की है और विरोधी मुक्केबाज को गलती के लिए मजबूर किया। पहले राउंड का खेल खत्म होने के बाद निकहत ने 5-0 से बढ़त बना ली है। दूसरे राउंड के बाद भी निकहत जरीन की बढ़त जारी है। हालांकि, पहले राउंड की तुलना में दोनों मुक्केबाजों के बीच कांटे की टक्कर हुई। 

05:45 PM, 26-Mar-2023

World Boxing Championship 2023 Live: नीतू और स्वीटी जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक

शनिवार के दिन नीतू ने 45 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में मंगोलियाई पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। नीतू ने मंगोलिया की लुत्साइखान को मात दी। स्वीटी बूरा ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 75-81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वीटी ने चीन की लिना वोंग को हराया।

05:42 PM, 26-Mar-2023

World Boxing Championship 2023 Live: निकहत 48-50 और लवलीना 70-75 किग्रा वर्ग में जीतेंगी पदक

निकहत जरीन ने 48-50  किग्रा भारवर्ग और लवलीना बोरगोहेने ने 70-75 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। दोनों फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर सकती हैं। आज के दिन सबसे पहले निकहत का मुकाबला होगा। इसके बाज लवलीना का मैच होगा।

05:23 PM, 26-Mar-2023

World Boxing Championship 2023 Live: निकहत जरीन ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनीं

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश को आज दो और पदक मिलने तय हैं। शनिवार के दिन नीतू घणघस ने 45-48 किग्रा भारवर्ग और स्वीटी बूरा ने 75-81 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आज निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन भी अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतक देश को दो और स्वर्ण पदक दिला सकती हैं। हारने पर भी इन दोनों खिलाड़ियों को रजत पदक मिलेगा। इस लिहाज से आज भारत की झोली में दो और पदक आना तय है।

#World #Boxing #Championship #Liveनकहत #जरन #न #दलय #तसर #सवरण #लगतर #दसर #बर #वशव #चपयन #बन #Women #World #Boxing #Championship #Live #Nikhat #Zareen #Lovelina #Borgohain #Eyes #Gold #Medal
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment