Covid-19:14 राज्यों के 29 जिलों में कोरोना संक्रमण 10 फीसदी पार, Icmr ने मास्क अनिवार्य करने की दी सलाह – 29 Districts Of 14 States Of The Country Rate Of Corona Infection Has Crossed 10 Percent BioNoty

कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर

कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के 14 राज्यों के 29 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी के पार चली गई है। वहीं, 59 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 फीसदी के बीच है। कई जिले ऐसे भी हैं जहां बीते सप्ताह 40 फीसदी से भी अधिक नमूने पॉजिटिव मिले हैं। यही वजह है कि एक दिन पहले  नई दिल्ली स्थित भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने  संक्रमण प्रसार रोकने के लिए भीड़ में मास्क अनिवार्य करने की सलाह दी।

राज्यों के साथ जिला वार संक्रमण स्थिति साझा करते हुए सरकार की रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 88 जिले चपेट में है। हालांकि, अभी भी 500 से ज्यादा जिलों में कोरोना का संक्रमण पांच फीसदी से नीचे है, जो कि वैश्विक मानकों के मुताबिक नियंत्रित स्थिति मानी जा सकती है। हालांकि, कुछ राज्यों के जिलों में संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि यहां सुपर स्प्रेडर को रोकना बहुत जरूरी है।

दिल्ली के लिए ठोस उपचार अपनाने की सलाह  

18 से 24 मार्च के बीच पॉजिटिव मिले नमूनों की जिलेवार रिपोर्ट के मुताबिक पुडुचेरी और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 11 में से तीन जिलों में संक्रमण 10 फीसदी से ज्यादा है, लेकिन चार जिलों में यह पांच से 10 फीसदी के बीच है। दिल्ली के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्काल ठोस उपाय करने की सलाह दी है।



#Covid1914 #रजय #क #जल #म #करन #सकरमण #फसद #पर #Icmr #न #मसक #अनवरय #करन #क #द #सलह #Districts #States #Country #Rate #Corona #Infection #Crossed #Percent
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment