Atique Ahmed Shifting Live Update: उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन अतीक अहमद (Atique Ahmed) जून 2019 से जेल में बंद है. तीन दशक तक माफिया बने रहने के बावजूद भी उसे कभी सजा नहीं सुनाई जा सकी है. फिलहार उत्तर प्रदेश पुलिस उसे साबरमती जेल से लेकर यूपी ले जा रही है. अब से आधे घंटे पहले माफिया से नेता बने अतीक का काफिला शिवपुरी जिले में पहुंचा था. इससे पहले कोटा के ताठेड़ में काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया था. कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक को उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है.
बता दें कि, माफिया अतीक अहमद को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा. सेल पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी. गुजरात से राजस्थान और मध्य प्रदेश के जरिए अतीक को यूपी लाया जा रहा है. उमेश पाल अपहरण मामले में मंगलवार (28 मार्च) को अतीक अहमद की कोर्ट में पेशी होगी.
#Atique #Ahmed #Shifting #Live #Updates #Atique #Ahmed #Convoy #News #prayagraj #police
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)