
खेसारी लाल यादव
– फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विस्तार
भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की नई भोजपुरी फिल्म ‘वीर हनुमान’ की घोषणा की गई है। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव, निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की तिकड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘फरिश्ता’ होली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के किरदार को खूब पसंद किया। इन दिनों खेसारी लाल यादव कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं,जिसमें वह अलग अलग किरदार में नजर आएंगे।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक और भोजपुरी फिल्म ‘वीर हनुमान’ की घोषणा हुई है। इस फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी के मालिक निर्माता रत्नाकर कुमार कर रहे हैं और फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है।
View this post on Instagram
फिल्म के पोस्टर में ‘वीर हनुमान’ का आधा भाग नजर आ रहा है। वही पूरा पोस्टर सिंदूर भरा है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी फिल्म ‘वीर हनुमान’ में खेसारी लाल यादव एक अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन शीघ्र ही किया जाएगा। भोजपुरी फिल्म ‘वीर हनुमान’ की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी। इन दिनों खेसारी लाल यादव कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। खेसारी लाल यादव इन दिनों देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म ‘वीर हनुमान’ फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार निर्देशक पराग पाटिल की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले तीनों एक साथ भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ में काम कर चुके हैं, वहीं ‘संघर्ष 2’ रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल के साथ खेसारी लाल यादव की ‘वीर हनुमान’ छठवीं फिल्म होगी। इस फिल्मों के अलावा निर्देशक पराग पाटिल, खेसारी लाल यादव को भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’, ‘आशिकी’ और ‘बोल राधा बोल’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में निर्देशित कर चुके हैं।
#Veer #Hanumanआदपरष #क #बद #रलज #हग #भकत #वर #हनमन #क #गथ #भजपर #सटर #खसर #न #कय #एलन #Saga #Devotee #Veer #Hanuman #Released #Adipurush #Bhojpuri #Star #Khesari #Announced
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)