गर्लफ्रेंड को मारे थप्पड़-दबाया गला, गंभीर आरोपों के बाद पुलिस की गिरफ्त में एक्टर – Marvel star Jonathan Majors arrested in New York for assaulting girlfriend tmovp BioNoty

मार्वल की फिल्म ‘एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमेनिया’ (Ant-Man and the Wasp Quantumania) के एक्टर जोनाथन मेजर्स को शनिवार को न्यूयॉर्क में गिरफ्तार किया गया है. जोनाथन पर इल्जाम है कि उन्होंने 30 साल की एक महिला के साथ घरेलू हिंसा की. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर पर महिला का गला दबाने, उसके साथ मारपीट और शोषण के चार्ज लगे हैं.

एक्टर ने गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट

शनिवार, 25 मार्च की सुबह न्यूयॉर्क के चेल्सी में स्थित एक अपार्टमेंट से जोनाथन मेजर्स को गिरफ्तार किया गया था. एक्टर के खिलाफ पुलिस को फोन पर शिकायत की गई थी. महिला को सिर और गर्दन पर छोटे लगी है. महिला ने पुलिस को बताया कि एक्टर ने उसके साथ मारपीट की है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि महिला को स्टेबल कंडीशन में पास के अस्पताल लेकर जाया गया था.

टीएमजी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप लगाने वाली महिला जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड है. महिला ने पुलिस को बताया कि ब्रुकलिन से एक बार से दोनों टैक्सी में घर वापस आ रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई. महिला को सिर और पीठ में थोड़ी चोट आई है. उसके कान के पीछे भी चोट है और चेहरे पर भी निशान हैं. न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने बयान में बताया कि महिला की शिकायत के बाद 33 साल के एक्टर को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया.

पुलिस ने जोनाथन को भेजा जेल

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को बताया गया है कि एक्टर जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड ने उन्हें किसी दूसरी महिला से फोन पर मैसेज में बात करते देखा था. उन्होंने एक्टर से इस बारे में पूछा और उनका फोन ले लिया. इसके बाद एक्टर गुस्सा हो गए और उन्होंने गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. इसके बाद एक्टर ने गर्लफ्रेंड की गर्दन को दबोच लिया. पुलिस ने जोनाथन के खिलाफ इस मामले में सबूतों को देखते हुए उन्हें जेल भेज दिया.

इस मामले में जोनाथन मेजर्स की टीम का रिएक्शन भी सामने आ गया है. उनकी टीम के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक्टर ने कुछ भी गलत नहीं किया है. प्रवक्ता के मुताबिक, ‘उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. हम उनका नाम इस मामले से साफ करने और मामले को सुलझाने की तरफ ध्यान दे रहे हैं.’

इन बड़ी फिल्मों में आए थे नजर

फिल्मों की बात करें तो कुछ समय पहले ही जोनाथन मेजर्स को हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों में देखा गया था. उनकी फिल्म ‘क्रीड 3’ और ‘एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमेनिया’ हाल ही में रिलीज हुई थीं. इसके अलावा हॉलीवुड के फेमस ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के मंच पर भी सुपरस्टार माइकल बी जॉर्डन के साथ जोनाथन मेजर्स पर पहुंचे थे.

 

#गरलफरड #क #मर #थपपड़दबय #गल #गभर #आरप #क #बद #पलस #क #गरफत #म #एकटर #Marvel #star #Jonathan #Majors #arrested #York #assaulting #girlfriend #tmovp
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment