Boat sinks off Tunisia: अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी देश ट्यूनीशिया के पास एक बोट समुद्र में डूब गई. इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की जान चली गई. बोट में सवार सभी लोग प्रवासी बताए जा रहे हैं. यह नौका-हादसा भूमध्यसागर पार कर इटली जाते समय हुआ.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद वहां बचाव-कार्य शुरू किया गया. हालांकि, अभी किसी के जिंदा बचने की खबर नहीं आई है. घटना का पता तब लगा, जब एक मानवाधिकार समूह ने रविवार को ट्यूनीशिया के पास बोट डूबने की सूचना दी. बताया जा रहा है कि उस बोट के डूबने से उप-सहारा अफ्रीका के कम से कम 19 प्रवासियों की मौत हो गई है.
पिछले चार दिनों में, इटली की ओर जाने वाली नौकाओं के साथ हादसे की कई घटना सामने आई हैं. यहां प्रवासियों को ले जाने वाली 5 नौकाएं दक्षिणी शहर सफैक्स के करीब डूब चुकी हैं, जहां 67 लोग लापता और नौ लोग मृत घोषित किए गए.
यह भी पढ़ें:
चक्रवात ने अफ्रीकी देशों में मचाई तबाही, मलावी में बाढ़-भूस्खलन से गईं सैकड़ों जानें, लाखों लोग बेघर
#Africa #Boat #Sinks #Tunisia #African #Migrants #Lost #Lives
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)