
Amritpal Singh Case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आठ दिन के बाद भी वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला बलबीर कौर और एक अन्य करीबी सुखप्रीत सिंह को इंदौर से गिरफ्तार किया है। अमृतपाल शाहाबाद जाने से पहले बलबीर कौर के घर पर भी करीब छह से सात घंटे रुका था।
जालंधर पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से गिरफ्तार बलजीत कौर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। शाहाबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी की रहने वाली बलजीत कौर अमृतपाल के साथी पपलप्रीत सिंह के संपर्क में थी।
पुलिस ने बलजीत कौर से सवाल किया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। पपलप्रीत सिंह पंजाब का, फिर आपस में कैसे मिले? बलजीत कौर ने बताया कि दोनों का संपर्क सोशल मीडिया के जरिये हुआ था।
अमृतपाल सिंह से सीधा कोई संपर्क नहीं था बल्कि वह महिला के परिचित पपलप्रीत सिंह के साथ अचानक शाहाबाद पहुंचा था। बलजीत कौर को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि पपलप्रीत उसके घर पर अमृतपाल सिंह को लेकर आ जाएगा। जब पपलप्रीत ने बलजीत कौर को कॉल की तो यही कहा कि वह घर आ रहा है, किसी दूसरे व्यक्ति के साथ होने का जिक्र उसने नहीं किया।
#Amritpal #Singhबलजत #कर #क #पलस #क #समन #सनसनखज #खलस #घर #पर #एक #बग #छड #गय #थ #अमतपल #उसम.. #Amritpal #Singh #Case #Police #Interrogated #Baljit #Kaur #Amritpal #Left #Bag #Home
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)