Atiq Ahmed News Live :मध्यप्रदेश में शिवपुरी पहुंचा पुलिस का काफिला, अतीक शाम तक पहुंचेगा प्रयागराज – Mafia Atique Ahmed News Live Up Police Ready To Move From Sabarmati Central Jail To Prayagraj In Hindi BioNoty

06:14 AM, 27-Mar-2023

डीजीपी मुख्यालय से हो रही है काफिले की निगरानी

गुजरात के साबरमती जेल से अतीक को लेकर आ रहे पुलिस काफिले की यूपी पुलिस के शीर्ष विभाद द्वारा की जा रही है। बताया गया है कि इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग डीजीपी मुख्यालय की ओर से की जा रही है। आला अफसर ऑपरेशन की एक-एक पल की जानकारी ले रहे हैं।

04:25 AM, 27-Mar-2023

पुलिस काफिला कोटा हैंगिंग ब्रिज के पार

माफिया अतीक को लेकर आ रहा यूपी पुलिस का काफिला कोटा हैंगिंग ब्रिज से निकल चुका है। कुछ देर के लिए काफिला कोटा में रुका था। उम्मीद की जा रही है है यह काफिला शाम तक प्रयागराज पहुंच जाएगा।   

01:08 AM, 27-Mar-2023

अपने एनकाउंटर की आशंका जता चुका है अतीक

माफिया अतीक गुजरात से यूपी नहीं आना चाहता था। साबरमती जेल से निकलते ही उसने जो कहा था उससे साफ है कि उसे यूपी में अपनी जान का खतरा है। वह काफी पहले ही यूपी में अपने एनकाउंटर की आशंका जता चुका है। 

12:07 AM, 27-Mar-2023

उदयपुर से आगे बढ़ा पुलिस का काफिला

साबरमती जेल से प्रयागराज लाते समय माफिया अतीक अहमद का काफिला राजस्थान के उदयपुर में कुछ देर के लिए रुका था। अतीक को भी उतारा गया था वैन से। उदयपुर में एचपी के पेट्रोल पंप से अब काफिला आगे बढ़ चुका है।

11:13 PM, 26-Mar-2023

हाईटेक असलहों से लैस जवान सुरक्षा में तैनात

अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत हाइटेक असलहे से लैस 30 जवानों का विशेष दस्ता तैनात किया गया है। इसके अलावा एसटीएफ की दो टीमें इस ऑपरेशन में लगाई गई हैं

10:32 PM, 26-Mar-2023

उदयपुर बाईपास पर फिर रोका गया काफिला

उदयपुर के बाईपास पर फिर रोका गया अतीक को लेकर आ रहे प्रयागराज पुलिस का काफिला। जानकारी के अनुसार बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास इस बार काफिले को रोका गया है।

10:26 PM, 26-Mar-2023

यहां देखें पूरी टाइम लाइन

-सुबह 9:30 बजे के करीब तीन बोलेरो और दो वज्र वाहनों से एसटीएफ और पुलिस की टीम साबरमती जेल पहुंची।

-11ः30 बजे मेडिकल चेकअप कराया गया

-2ः30 बजे तक पांच घंटे में पूरी की गई प्रक्रिया

-5:45 बजे शाम पुलिस टीम ने अतीक अहमद को हिरासत में लेकर  जेल से निकाल कर उसे वज्र वाहन में बैठाया।

10:18 PM, 26-Mar-2023

सुबह नौ बजे के करीब झांसी पहुंच सकता है काफिला

एक अनुमान के मुताबिक सुबह नौ बजे तक काफिला उत्तर प्रदेश के झांसी में पहुंच सकता है। इससे पहले सुबह छह बजे के करीब शिवपुर में काफिला प्रवेश कर सकता है।

10:06 PM, 26-Mar-2023

कोटा में नहीं दाखिल नहीं होगा काफिला

अतीक को प्रयागराज ले जा रही पुलिस टीम का काफिला उदयपुर के बाद कोटा का रुख नहीं करेगा। बताया जा रहा है कि उदयपुर के बाद चित्तौड़गढ़ से काफिला तेजी से आगे की ओर बढ़ेगा।

09:48 PM, 26-Mar-2023

उदयपुर पहुंचने वाला है काफिला

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर में काफिला पहुंचने वाला है। उदयपुर के बाद यह काफिला झांसी पहुंचेगा। झांसी के रास्ते होते हुए अतीक को प्रयागराज लाया जाएगा। 

09:15 PM, 26-Mar-2023

साबरमती से अब तक के सफर में काफिले ने लिया पहला ब्रेक

अतीक के काफिले ने पहला ब्रेक लिया है। साबरमती से सफर शुरू होने के बाद उदयपुर के ऋषभदेव में काफिले को रोका गया है। वॉशरूम के लिए अतीक को भी गाड़ी से उतारा गया। इसके बाद फिर काफिला आगे की ओर बढ़ गया।

09:10 PM, 26-Mar-2023

करीब 45 मिनट में उदयपुर पहुंचेगा अतीक का काफिला

अतीक का काफिला उदयपुर के रास्ते प्रयागराज पहुंचेगा। अब से करीब 45 मिनट के बाद अतीक का काफिला उदयपुर में दाखिल होगा। इसके बाद कोटा पहुंचेगा।

08:43 PM, 26-Mar-2023

राजस्थान में दाखिल हुआ अतीक का काफिला

शाम 5.40 बजे के करीब साबरमती जेल से अतीक को लेकर काफिला रवाना हुआ था। जो अब रतनपुर बॉर्डर से राजस्थान में दाखिल हो गया है। करीब सवा आठ बजे काफिला राजस्थान के डूंगरपुर पहुंचा है।

08:22 PM, 26-Mar-2023

अतीक को नैनी जेल में रखा जा सकता है

बताया जा रहा है कि माफिया अतीक अहमद के प्रयागराज पहुंचने पर उसे नैनी जेल में रखा सका जा सकता है। फिर कोर्ट में पेशी के लिए उसे नैनी जेल से ही अदालत ले जाया जाएगा।

08:10 PM, 26-Mar-2023

माफिया अतीक की गाड़ी पलटने की आशंका…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्री को पहले ही बता दिया होगा कि माफिया अतीक अहमद की गाड़ी कहां पलटेगी। उन्होंने कहा कि अगर आप गूगल और अमेरिका की मदद लीजिए तो आपको पता चल जाएगा कि कार कहां पलटी थी।

#Atiq #Ahmed #News #Live #मधयपरदश #म #शवपर #पहच #पलस #क #कफल #अतक #शम #तक #पहचग #परयगरज #Mafia #Atique #Ahmed #News #Live #Police #Ready #Move #Sabarmati #Central #Jail #Prayagraj #Hindi
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment