आनाकानी कर रहा अतीक:माफिया को लाने साबरमती जेल गई Up पुलिस, सड़क मार्ग से 1435 Km दूर लाया जाएगा प्रयागराज – Umesh Pal Murder Case: Police Reached Sabarmati Jail To Bring Mafia Atiq Ahmed, Preparing To Bring Him By Road BioNoty

Prayagraj : माफिया अतीक को साबरमती जेल से यूपी लाने की तैयारी।

Prayagraj : माफिया अतीक को साबरमती जेल से यूपी लाने की तैयारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से प्रयागराज लाएगी। पुलिस की एक टीम शनिवार को साबरमती जेल पहुंची। अतीक को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा।  अतीक को लाने के लिए 40 सदस्यीय पुलिस टीम को भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल अपहरण कांड में 28 मार्च को सजा का ऐलान हो सकता है। इसी कारण प्रयागराज पुलिस की एक टीम शनिवार को साबरमती जेल पहुंची।

जेल अधिकारियों को केस के बारे में जानकारी देकर 28 मार्च की पेशी के बारे में भी बताया गया। इसके बाद अतीक अहमद प्रयागराज लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यात्रा में कम से कम 24 घंटे की होगी। प्रयागराज पुलिस लाइन से दो प्रिजन वैन भेजी गई है। बताया जा रहा है कि 40 सदस्यीय पुलिस टीम भेजी गई है।

रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस बारे में एलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार अतीक अहमद यूपी आने में आनाकानी कर रहा है। अदालत का आदेश होने के कारण पुलिस उसे किसी भी तरह से लेकर यूपी आने के लिए कमर कस चुकी है। बताया जा रहा है कि उसे लेकर निकलने में शाम हो सकती है। कागजी कार्रवाई को पूरा करने में अधिकारी जुटे हुए हैंं।

#आनकन #कर #रह #अतकमफय #क #लन #सबरमत #जल #गई #पलस #सडक #मरग #स #दर #लय #जएग #परयगरज #Umesh #Pal #Murder #Case #Police #Reached #Sabarmati #Jail #Bring #Mafia #Atiq #Ahmed #Preparing #Bring #Road
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment