Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Fogenar Speak Sitaram Jap BioNoty

Dhirendra Shastri Viral Video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं. हर दिन उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी नागरिक सीताराम का जप कर रहा है. यह वीडियो धीरेंद्र शास्त्री के किसी कार्यक्रम का है, जहां देखा जा सकता है कि लाखों की भीड़ है और मंच पर एक वो शख्स जप कर रहा है.

धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों इसलिए चर्चा में है क्योंकि वह हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं. लोगों के बीच तरह-तरह के चमत्कारों का दावा करते हैं. इन सबके चलते वह चर्चाओं में रहते हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो वायरल होता रहता है.

कार्यक्रम में हजारों की भीड़

यूं तो धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में हजारों की भीड़ आती है. ऐसा ही एक कार्यक्रम हो रहा था जहां सभी लोग भगवान की धुन में रमे हुए थे. ऐसे में वहां एक विदेशी शख्स भी मौजूद था. उसको देवेंद्र शास्त्री मंच पर बुलाते हैं और उसे सीताराम का जप करने के लिए कहते हैं. इसके बाद वह शख्स सीता राम का जप करने लगता है. इसके साथ ही वहां मौजूद सारे लोग उनका अनुसरण कर सीताराम बोलने लगते हैं. विदेशी को जप करते देख लोग हैरान रह जाते हैं. 

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. हजारों लोगों ने इस पर कमेंट और लाइक किया है. इसके साथ ही कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है. 

ये भी पढ़ें: Watch: ‘डिप्रेशन को कैसे दूर करें?’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किया ऐसा दावा, वायरल हुआ वीडियो

#Bageshwar #Dham #Dhirendra #Shastri #Fogenar #Speak #Sitaram #Jap
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment