भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने 2022-23 सीजन के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स की वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुल 26 खिलाड़ियों को जगह दी है. अक्टूबर 2022 से लेकर सितबंर 2022 तक के लिए खिलाड़ियों के साथ करार किया गया है. अबकी बार ग्रेड A+ में चार, A में पांच, ग्रेड B में छह और ग्रेड C में सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है.
इस नए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुछ खिलाड़ियों का प्रमोशन हुआ है, वहीं, कुछ प्लेयर्स डिमोट भी किए गए हैं. स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब ग्रेड A+ में शामिल हो गए हैं. ‘सर’ जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में शानदार खेल दिखाया था और उनका पिछले साल भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा था. इसके उलट केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को इस बार झटका लगा है और वे डिमोट कर दिए गए हैं
रहाणे, इशांत का करियर खत्म!
कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे , ईशांत शर्मा को बाहर कर दिया गया है. दोनों को बाहर करके बीसीसीआई ने संकेत दे दिया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के दरवाजे उनके लिए बंद हो चुके हैं. 34 साल के ईशांत शर्मा ने अपना आखिरी मैच साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, वहीं 34 वर्षीय अजिंक्य रहाणे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से टीम से बाहर हैं. भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, दीपक चाहर और ऋद्धिमान साहा जैसे खिलाड़ियों को भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली है.
क्लिक करें- टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, जडेजा-हार्दिक का प्रमोशन, KL राहुल को लगा झटका
ऋद्धिमान और हनुमा विहारी का तो समझ में आता है, लेकिन भुवनेश्वर और दीपक चाहर का लिस्ट से बाहर रहना चौंकाने वाला रहा. 33 साल के भुवनेश्वर ने पिछले साल वर्ल्ड कप में भी भाग लिया था, वहीं दीपक चाहर इंजरी के चलते काफी समय बाहर रहे हैं. भुवी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर करने का मतलब यह है कि बीसीसीआई अब युवा तेज गेंदबाजों को आजमना चाहता है.
केएल राहुल को मिला साफ संदेश!
स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को ग्रेड A से ग्रेड B में डिमोट करके बीसीसीआई ने भविष्य के संकेत दे दिए हैं. यदि केएल राहुल आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो रहाणे, ईशांत और भुवी की तरह उनकी भी टीम के साथ-साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी हो सकती है. केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में संघर्ष करते दिखे थे, वहीं टी20 क्रिकेट में उनकी फॉर्म तो काफी गिर चुकी है.
बुमराह नहीं खेल रहे मैच फिर A+
ग्रेड A+ में कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और इंजरी का सामना कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी जगह बरकरार रखी है. बुमराह का ग्रेड A+ में बरकरार रहना हैरान करने वाला है क्योंकि वह काफी महीनों से क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं और उनके आने वाले महीनों में भी मैदान पर लौटने की संभावना नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपक चाहर इंजरी के चलते कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए हैं, ऐसे में बुमराह को किस आधार पर A+ में रखा गया है.
हार्दिक-अक्षर और सूर्या को मिला मेहनत का फल
हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की भी तरक्की हुई है. इन चारों खिलाड़ियों ने पिछले 12 महीनों के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था जिसका फल उन्हें मिला है. युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, ईशान किशन और केएस भरत भी पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं.
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स (अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक):
ग्रेड A+ (7 करोड़ रुपये सालाना): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा.
ग्रेड A (5 करोड़ रुपये सालाना): हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल.
ग्रेड B (3 करोड़ रुपये सालाना): चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल.
ग्रेड C (1 करोड़ रुपये सालाना): उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत.
#BCCI #Annual #Contract #List #रहणईशत #क #करयर #खतम #रहल #क #वरनग #BCCI #क #सटरल #कनटरकट #न #दए #भवषय #क #सकत #ishant #sharma #ajinkya #rahane #bhuvneshwar #kumar #included #bcci #annual #contract #list #rahul #ravindra #jadeja #team #india #tspo
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)