भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी, वाराणसी के एक होटल में लगाई फांसी – Bhojpuri actress Akanksha Dubey commits suicide in a hotel in Sarnath Banaras tmovp BioNoty

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं. भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं.

आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था. एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है. सभी को इससे बड़ा झटका लगा है.

आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं. उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था. बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था. इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं. मुंबई में पढाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था. उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था. यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था. बताया जाता है कि साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी. उन्होंने कहा था कि नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है. इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है.

 

#भजपर #एकटरस #आककष #दब #न #क #खदकश #वरणस #क #एक #हटल #म #लगई #फस #Bhojpuri #actress #Akanksha #Dubey #commits #suicide #hotel #Sarnath #Banaras #tmovp
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment