BPSC 68th CCE Prelims Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2023 (BPSC CCE Prelims 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. परीक्षा का रिजल्ट अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी चेक कर सकते हैं.
इस वर्ष राज्य सेवा परीक्षा के प्रारंभिक चरण में कुल 2,58,036 उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिनमें से 3,590 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं. बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य के 38 जिलों में स्थित 806 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. आयोग ने प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट और आंसर की जारी की हैं.
ऐसे चेक करें आंसर की
- स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
- स्टेप 2: इसके बाद अभ्यर्थी ‘बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023’ लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: फिर उम्मीदवार के साथ एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे.
- स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें.
- स्टेप 5: अंत में उम्मीदवार भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- CRPF Recruitment 2023: कॉन्सटेबल के 9212 पद के लिए कल से करें अप्लाई, 69,000 रुपये होगी महीने की सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
#BPSC #68th #Prelims #CCE #Result #Check #Result #Bpsc.bih.nic.in
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)