Creative Career Options: करियर चुनना आसान नहीं होता और खासकर अपनी क्षमताओं के मुताबिक सही फील्ड में जाना, उसे पहचानना और ये समझना कि लांग रन में यही क्षेत्र आपके लिए सही है, वास्तव में एक मुश्किल काम है. कई बार एक गलत फैसले से सालों गुजर जाते हैं और तब पता चलता है कि गलत क्षेत्र का चुनाव कर लिया. ऐसा ही कुछ क्रिएटिव लोगों के साथ होता है. क्रिएटिव हैं और ऑफिस जॉब में नहीं फंसना चाहते या एक बंधे-बंधाए दायरे में काम करना पसंद नहीं है तो इन फील्ड्स में से किसी एक में करियर बना सकते हैं.
टैटू आर्टिस्ट
टैटू आर्टिस्ट का काम आजकल बहुत डिमांड में है. इसमें स्केच बनाने से लेकर उसे स्किन पर उभारने तक बहुत सावधानी से और धैर्य के साथ काम करना होता है. क्लाइंट की जरूरत समझना भी जरूरी है. यहां नौकरी करने पर महीने के 20 हजार रुपये से लेकर खुद का काम करने पर महीने के 50 हजार रुपये तक आसानी से कमाए जा सकते हैं. काम और अनुभव बढ़ने के साथ पैसा बढ़ता जाता है.
मेकअप आर्टिस्ट
मेकअप आर्टिस्ट अब केवल सैलून तक सीमित नहीं हैं. अच्छी ट्रेनिंग, एक्सपीरियंस और सही प्रोडक्ट्स के साथ कहीं से भी ये काम शुरू किया जा सकता है. सोशल मीडिया ने काम आसान कर दिया है. इसलिए अगर लोगों के चेहरे को क्रिएटिविटी से निखारने का शौक है तो इस फील्ड में जा सकते हैं. यहां महीने के 40 से 50 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं.
वीडियो एडिटर
वीडियो एडिटर कम समय में रिकॉर्डेड फुटेज को एडिट करके ऑडियंस तक पहुंचाता है और इस बात का ध्यान रखते हैं कि केवल क्वालिटी कंटेंट ही फाइनल वीडियो में डिलीवर हो. इसमें टेक्स्ट, सांग, ऑडियो वगैरह डालना खासा क्रिएटिव है. ये महीने के 25 से 35 हजार रुपये तक शुरुआती दिनों में कमा सकते हैं.
इंटीरियर डिजाइनर
किसी के भी सपनों का घर, ऑफिस या कोई भी और जगह डिजाइन करना आसान नहीं होता. क्लाइंट की जरूरतों को समझते हुए, उसके टेस्ट के मुताबिक इंटीरियर डिजाइन करना चैलेंजिंग होने के साथ ही सैटिस्फाइंग भी है. कलर्स से लेकर कोऑर्डिनेशन तक की जानकारी इस फील्ड में एंट्री करने के लिए चाहिए होती है. रुचि हो तो इस क्षेत्र में आएं और महीने के 28 से 48 हजार रुपये तक कमाएं.
फैशन डिजाइनर
फैशन डिजाइनर कपड़ों से लेकर फुटवियर तक डिजाइन करता है. इनकी क्रिएटिविटी किसी को भी नया अवतार दे सकती है. ये एक ऐसा काम है जिसकी डिमांड कभी कम नहीं होती. इसके लिए आपको फैब्रिक से लेकर, कलर और ड्रॉइंग तक की बढ़िया जानकारी होनी चाहिए. शुरुआती दौर में 30 हजार रुपये तक कमा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 9वीं क्लास में विराट कोहली पर आया सवाल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
#Creative #Jobs #12th #Choose #Career #Creative #Field #List #Creative #Jobs #Salary
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)