नई दिल्ली30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यह वीडियो सोशल मीडिया से लिया गया है। इसमें विदेशी नागरिक सुसाइड की कोशिश कर रहा है।
दिल्ली के निहाल विहार में नाइजीरियाई शख्स ने एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दरअसल, वह अपने माता-पिता की मौत की खबर सुनने के बाद से डिप्रेशन में था।
बिल्डिंग से गिरने के बाद वह घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायल को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

नाइजीराई नागरिक का नाम एनदिनोजुओ है। वह 37 साल का है।
विदेशी नागरिक को काबू करने के लिए लोगों ने पिटाई की
यह घटना 18 मार्च की है। जब शख्स बिल्डिंग से छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था, तब एक व्यक्ति उसकी मदद के लिए पहुंच गया। वह विदेशी नागरिक को सुसाइड करने से रोकने लगा और उसे कसकर पकड़ लिया। वह लगातार सुसाइड करने के लिए खुद को छुड़ा रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे काबू करने के लिए पिटाई कर दी।
माता-पिता की डिप्रेशन से जूझ रहा है शख्स
पुलिस ने कहा कि नाइजीराई नागरिक का नाम एनदिनोजुओ है। वह 37 साल का है। पीड़ित को 18 मार्च को सूचना मिली थी कि उनके माता- पिता की नाइजीरिया में मौत हो गई है। इसी के चलते वह डिप्रेशन से जूझ रहा था और इस खबर ने उसे सदमे में डाल दिया। इसलिए, वह सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था।
सुसाइड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. भोपाल में11वीं की छात्रा ने तालाब में लगाई छलांग, निगमकर्मी ने कूदकर बचाई जान

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में 11वीं की छात्रा ने छोटे तालाब में छलांग लगाई। मौके पर मौजूद नगर निगम के सफाईकर्मी ने लड़की को बचा लिया। नाबालिग आगे की पढ़ाई करना चाहती है, जिसमें घर वाले सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
2. मां आप बेटा अडॉप्ट कर लेना…लिखकर दे दी जान:प्रयागराज में 11वीं के छात्र ने लगाई फांसी

प्रयागराज में 11वीं के छात्र ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी आप एक बेटा अडॉप्ट कर लेना, मुझसे नहीं रहा जा रहा है। जान देने से पहले छात्र ने रात भर यूट्यूब पर सुसाइड के तरीके सर्च किए। पूरी खबर पढ़ें…
#दसर #मजल #स #लगई #छलग #मतपत #क #मत #क #खबर #सनन #क #बद #सदम #म #थ #Delhi #Suicide #Attempt #Nigerian #Man #Jumps #Floor #Building
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)