- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi Disqualification As Lok Sabha MP | Congress Pan India One Day Satyagraha Live News And Updates
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सभी राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह में शामिल होंगे। हालांकि पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है। कार्यक्रम शाम 5 बजे खत्म होगा।
कांग्रेस के सत्याग्रह से जुड़े अपडेट्स…
- दिल्ली में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर भी संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने राजघाट पहुंच गए हैं।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जयराम रमेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे हैं।
- दिल्ली पुलिस के मुताबिक कांग्रेस को राजघाट पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है, वहां धारा 144 लागू है।
सांसदी गई, लोकसभा की वेबसाइट से नाम भी हटाया
राहुल की संसद सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी थी, साथ ही लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया गया। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था।
कल राहुल ने कहा था- सावरकर नहीं गांधी हूं, माफी नहीं मांगूंगा

राहुल गांधी शनिवार को प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और मीडिया से बात की।
हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है… राहुल ने इसी लाइन के साथ अपनी बात की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सवाल किया- अडाणी और मोदी का रिश्ता क्या है? उन्होंने केंब्रिज यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र पर कही अपनी बात और सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है… वाले बयान पर सफाई भी दी। पढ़ें राहुल ने सवालों के जवाब में क्या कहा…
अब देखें शनिवार को हुए प्रदर्शन की तस्वीरें

मध्यप्रदेश: भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में कांग्रेस समर्थक हिटलर-मोदी का पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते दिखे।

उड़ीसा: भुवनेश्वर में कांग्रेसियों राहुल गांधी के डिस्क्वालिफिकेशन के विरोध में ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया।

असम: गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने हिरासत में लिया।

तेलंगाना: हैदराबाद में महिला कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली: नई दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थकों ने उनका मुखौटा पहनकर प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में राहुल समर्थक डरो मत के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, बाद में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।

महाराष्ट्र: मुंबई विधानसभा के बाहर महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।
#दशभर #म #गध #परतमओ #क #समन #परदरशन #शर #खड़गपरयक #रजघट #जएग #Rahul #Gandhi #disqualification #Lok #Sabha #Congress #Pan #India #day #Satyagraha #Live #news #updates
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)