साबरमती से प्रयागराज की दूरी 1300 KM, यूपी STF की गाड़ी में लाया जाएगा गैंगस्टर | Atiq Ahmed Case Update; UP Police (Sabarmati To Prayagraj) Route Map Explained | Umesh Pal Murder BioNoty

  • Hindi News
  • National
  • Atiq Ahmed Case Update; UP Police (Sabarmati To Prayagraj) Route Map Explained | Umesh Pal Murder

अहमदाबाद/ लखनऊ13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अतीक को लाने के लिए यूपी STF की 40 लोगों की टीम गई है। इनमें दो बड़े वैन और एक बोलेरो शामिल है।

उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद को यूपी STF गुजरात के अहमदाबाद से प्रयागराज लाने की तैयारी में है। STF शुक्रवार को प्रयागराज से निकली थी, और रविवार को अहमदाबाद के साबरमती जेल पहुंची। फिलहाल अतीक से जुड़ी कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद कभी भी STF प्रयागराज के लिए निकल सकती है।

अतीक को बुधवार को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाना है। प्रयागराज लाने के दौरान अतीक यूपी STF की गाड़ी में करीब 1300 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा। सफर 22 से 24 घंटे का हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने अभी रूट सार्वजनिक नहीं किया है।

अतीक अहमद को किस मामले में प्रयागराज ले जाया जा रहा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अतीक ने 2006 में उमेश पाल को गन पॉइंट पर अगवा कर लिया था। उमेश ने 2007 में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस केस में प्रयागराज की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट 28 मार्च को फैसला सुनाएगी। इसी केस में आरोपी अतीक को पेश करने के लिए यूपी STF अहमदाबाद लाने गई है।

अतीक अहमद को प्रयागराज किस रूट से लाया जाएगा, तीन संभावित रोड मैप नीचे देखें…

1. अहमदाबाद से हिम्मतनगर उदयपुर, कोटा, झांसी, प्रयागराज

2.अहमदाबाद से गोधरा, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, प्रयागराज

3.अहमदाबाद से गोधरा, इंदौर, शिवपुरी, झांसी, प्रयागराज

अब तक के अपडेट्स

  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में यूपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी। तभी उनके मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं।
  • डीजी (जेल) आनंद कुमार ने बताया- अतीक को प्रयागराज जेल के हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा। उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा। उनके पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। जेल मुख्यालय वीडियो वॉल के माध्यम से चौबीसों घंटे उसकी निगरानी करेगा।

यूपी STF टीम को साबरमती जाने की जानकारी ही नहीं थी
रविवार सुबह साढ़े नौ बजे UP पुलिस की टीम अहमदाबाद साबरमती जेल पहुंची थी। इसमें करीब 40 पुलिसकर्मी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को साबरमती जाने की जानकारी नहीं थी। टीम को शुक्रवार दोपहर बड़े अफसरों का फोन आया था कि वह तुरंत प्रयागराज पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां दो वैन पहले से तैयार थीं। STF के जवानों को हथियारों के साथ इसमें बैठाया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल 2019 को अतीक अहमद को साबरमती जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल 2019 को अतीक अहमद को साबरमती जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया था।

इस वैन के साथ एक बोलेरो भी थी। इसमें इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी बैठाए गए। इन्हें फोन के जरिए बड़े अफसर रूट की जानकारी दे रहे थे। साबरमती के लिए रवाना हुए अफसरों को बस यही कहा गया था कि जैसा बताया जाए, वैसे ही रूट फॉलो करना है।

स्पेशल टीम जब अहमदाबाद पहुंची तो उन्हें सीधे हाई सिक्योरिटी जोन वाले साबरमती जेल जाने का निर्देश मिला। यहां पहले से कुछ अधिकारी गैंगस्टर अतीक अहमद का ट्रांसफर वारंट लेकर मौजूद थे। कागजी कार्रवाई पूरी कर यूपी STF की टीम अतीक को लेकर दोपहर करीब 4 बजे यहां से निकलेगी।

अहमदाबाद जेल के बाहर की दो तस्वीर देखें…

अहमदाबाद की साबरमती जेल जहां से अतीक अहमद को प्रयागराज लाया जाएगा।

अहमदाबाद की साबरमती जेल जहां से अतीक अहमद को प्रयागराज लाया जाएगा।

दो पुलिस वैन और एक बोलेरे से साबरमती जेल पहुंची है यूपी STF की टीम।

दो पुलिस वैन और एक बोलेरे से साबरमती जेल पहुंची है यूपी STF की टीम।

उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

गैंगस्टर अतीक को गुजरात से UP लाने की तैयारी:अहमदाबाद पहुंची यूपी STF, उमेश की हत्या से पहले यहीं से वॉट्सऐप पर बात की

गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात जेल से उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस रविवार को अहमदाबाद की साबरमती जेल पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, अतीक को जबरन वसूली और दंगा भड़काने के केस में प्रयागराज की कोर्ट में पेश होना है। इसके लिए यूपी पुलिस अहमदाबाद पहुंची है। अतीक का नाम उमेश पाल की हत्या में भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…

अतीक के करीबी गैंगस्टर का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, फतेहपुर के जंगल में हुई मुठभेड़, राइफल-जिंदा कारतूस बरामद

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में माफिया अतीक अहमद के करीबी हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर जर्रार अहमद 25 हजार का इनामी था। उसके कब्जे से राइफल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

कानपुर वाला विकास दुबे मारा गया; उज्जैन से गिरफ्तारी हुई, कानपुर से 17 किमी पहले गाड़ी पलटी, एनकाउंटर में ढेर

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। यूपी STF की टीम विकास को उज्जैन से कानपुर ला रही थी, लेकिन शहर से 17 किमी पहले सचेंडी थाना क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे काफिले की एक गाड़ी पलट गई। विकास पिस्टल छीनकर भागने के दौरान फायर करने लगा। एनकाउंटर में वह मारा गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

#सबरमत #स #परयगरज #क #दर #यप #STF #क #गड #म #लय #जएग #गगसटर #Atiq #Ahmed #Case #Update #Police #Sabarmati #Prayagraj #Route #Map #Explained #Umesh #Pal #Murder
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment