
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भाजपा की दिग्गज नेता रहीं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज की राजनीति में एंट्री हो गई है। उन्हें दिल्ली भाजपा की लीगल टीम में को-कन्वीनर नियुक्त किया बनाया गया है। पार्टी उन्हें दिल्ली की राजनीति में एक बड़े चेहरे के तौर पर उभारने की रणनीति पर काम कर रही है। सुषमा स्वराज भाजपा की शीर्ष नेताओं में गिनी जाती थीं और पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में विदेश मंत्री रह चुकी थीं। इसके अलावा वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी महत्त्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुकी थीं। छह अगस्त 2019 में उनके निधन के बाद से ही उनकी वकील बेटी बांसुरी के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे।
सुषमा स्वराज दिल्ली की राजनीति में तेज-तर्रार नेता के रूप में देखी जाती थीं। उनके निधन के बाद पार्टी को दिल्ली की राजनीति में एक प्रखर वक्ता की कमी महसूस हो रही थी। बांसुरी स्वराज के माध्यम से पार्टी की वह तलाश पूरी हो सकती है। चूंकि, सुषमा स्वराज दिल्ली की पांचवीं मुख्यमंत्री के रूप में भी काम कर चुकी थीं, माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें दिल्ली की एक बड़े नेता के तौर पर उभारने की कोशिश कर सकती है। उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़े चेहरे के तौर पर उतारा जा सकता है।
#Bansuri #Swarajसषम #सवरज #क #बट #बसर #क #रजनत #म #एटर #बड #चहर #क #रप #म #उभरग #परट #Entry #Sushma #Swaraj #Daughter #Bansuri #Swaraj #Active #Politics
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)