Crude Oil के रेट में उतार-चढ़ाव, इस शहर में सबसे सस्ता बिक रहा पेट्रोल-डीजल – Cheapest petrol diesel price in india port blair Fuel rate today 26 march crude oil iocl updates delhi mumbai Petrol ka bhav stable lbsb BioNoty

iocl.com, Petrol Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज (रविवार), 26 मार्च के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच देश भर में पेट्रोल के दाम स्थिर हैं. बता दें कि पिछले साल जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था तो कच्चा तेल 139 डॉलर प्रति बैरल चला गया था. तब से अब तक कच्चे तेल के दाम में काफी गिरावट आई है, ब्रेंट क्रूड ऑयल 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है. लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-diesel price) में मई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया है

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश भर के विभिन्न राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में आज (रविवार), 26 मार्च 2023 को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल दोनों ही वाहन ईंधनों की कीमतें (Fuel Price) लगातार स्थिर हैं.

यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है. IOCL के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा है.

जानें प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली  96.72  89.62 
मुंबई  106.31  94.27 
कोलकाता  106.03  92.76 
चेन्नई  102.63  94.24 
गुरुग्राम   97.18  90.05 
जयपुर 108.48  93.72 
भोपाल 108.65  93.90 
पटना 107.24 94.02
लखनऊ 96.57  89.76 
रांची 99.84 94.65

बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.  

#Crude #Oil #क #रट #म #उतरचढव #इस #शहर #म #सबस #ससत #बक #रह #पटरलडजल #Cheapest #petrol #diesel #price #india #port #blair #Fuel #rate #today #march #crude #oil #iocl #updates #delhi #mumbai #Petrol #bhav #stable #lbsb
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment