Google Office Facilities Google Gurugram Offices Have Nap Spa Gym Facilities Know Details Of If BioNoty

Google Office Facilities: विश्व की दिग्गज टेक कंपनियों में से एक गूगल अपने बेहतरीन ऑफिस और कर्मचारियों को शानदार फैसिलिटी देने के लिए जाना जाता है. हालांकि पिछले कुछ समय में गूगल का नाम छंटनी के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहा है, मगर अब गूगल के कर्मचारी ने कंपनी के गुरुग्राम ऑफिस की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है गुरुग्राम में स्थित टेक कंपनी का ऑफिस किसी शानदार मॉल से कम नहीं है. इस ऑफिस में कर्मचारियों के आराम और मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा जाता है. गूगल को अमेरिका के टॉप शानदार वर्किंग प्लेस में से एक का खिताब भी कई बार मिल चुका है.

गूगल के कर्मचारी ने शेयर किया वीडियो

गूगल के कर्मचारी आद्यश्री कुंचल जो कि कंपनी के सीनियर कंसल्टेंट पद पर कार्यरत हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपने गूगल ऑफिस का पूरा नजारा दिखाया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि गूगल के ऑफिस में कर्मचारियों को कैफेटेरिया फ्री में शानदार खाना सर्व किया जाता है. इसके साथ ही ऑफिस में डेजर्ट का एक अलग सेक्शन है. इसके साथ ही कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए एंटरटेंनमेंट रूम और म्यूजिक रूम भी मौजूद है.

ऑफिस में हैं स्पा और जिम की सुविधा

इस वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारियों के आराम के लिए ऑफिस में ही स्पा और जिम की सुविधा भी मौजूद है. कर्मचारी ऑफिस में बैठकर भी वर्कआउट कर सकते हैं. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. इस वीडियो में आद्यश्री कुंचल ने बताया है कि कई मामलों में गूगल का गुरुग्राम ऑफिस यूएस से बेहतर है क्योंकि यहां फ्री में स्टाफ को सैंडविच, चाय, कॉफी भी सर्व किया जाता है. यह सुविधाएं गुरुग्राम के ऑफिस में नहीं मिलती है. 

ये भी देखें

paisa reels

India’s Richest Woman: इतनी दौलत की मालकिन हैं भारत की सबसे अमीर महिला, जानें इनके पास कौन से कारोबार की कमान

#Google #Office #Facilities #Google #Gurugram #Offices #Nap #Spa #Gym #Facilities #Details
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment