
खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन।
– फोटो : ANI
विस्तार
कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानी समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के मामले में भारत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। भारत ने इसे लेकर भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को समन जारी किया है। समन में भारत सरकार ने भारतीय उच्चायोग के सामने अलगाववादी और कट्टरपंथी तत्व के प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। बता दें कि हाल ही में कनाडा के टोरंटो स्थित उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। सरकार ने शनिवार को हुई इस घटना पर कनाडा के उच्चायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा है और सुरक्षा में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
समन में कहा गया है कि कनाडा को विएना सम्मेलन के प्रावधानों को याद रखना चाहिए। साथ ही कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सरकार ने उम्मीद जताई है कि कनाडा सरकार उनके उच्चायोग के अधिकारियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी ताकि वह आसानी से अपने काम कर सकें।
ये भी पढ़ें- Canada: ‘पंजाब के हालात पर हमारी नजर’, कनाडा की विदेश मंत्री ने दिया बयान, भारत ने दी सख्त प्रतिक्रिया
#Canadaभरतय #उचचयग #क #बहर #खलसतनय #क #परदरशन #पर #Mea #सखत #सरकष #वयवसथ #क #लकर #उचचयकत #तलब #India #Summons #Canada #High #Commissioner #Upset #Khalistan #Protest #Embassy #Toronto
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)