
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ
– फोटो : विकीपीडिया
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को एक और इतिहास रचा। आज सुबह नौ बजे इसरो के LVM3 रॉकेट ने ब्रिटिश कंपनी वनवेब के 36 उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी। सफलतापूर्वक एक साथ 36 उपग्रह लॉन्च करने के पीछे इसरो प्रमुख ने LVM3 रॉकेट को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा है कि LVM3 रॉकेट गगनयान के लिए अनुकूल है। इसने अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि LVM3 रॉकेट (पूर्व में जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल Mk III), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का अब तक का सबसे भारी लॉन्च वाहन है।
LVM3-M3 गगनयान के अनुकूल
इस सफलता को हासिल करने के बाद मिशन कंट्रोल सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि LVM3 रॉकेट में गगनयान मिशन के लिए जरूरी लॉन्चरों की तरह ही S200 मोटर्स लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि इस रॉकेट (LVM3-M3) में S200 मोटर्स भी हैं जिन्हें बढ़े हुए मार्जिन और विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है। यह गगनयान कॉन्फ़िगरेशन के अनुकूल हैं। इसरो प्रमुख ने कहा हमें खुशी है कि इसने इस मिशन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस रॉकेट में और भी कई सुधार किए गए हैं, जिनका उद्देश्य इसे अन्य चरणों और प्रणालियों में भी मानव-रेटेड बनाना है। मैं गगनयान मिशन की दिशा में भी हो रही प्रगति को देखकर बहुत खुश हूं।
#Isroएक #सथ #सटलइट #लनच #स #उतसहत #इसर #परमख #बल #Lvm3 #रकट #गगनयन #क #लए #अनकल #Isro #Chief #Somanath #Lvm3 #Rocket #Suited #Gaganyaan #Performed
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)