Indian Space Research Organisation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज (26 मार्च) को एक साथ 36 उपग्रह लॉन्च किया. ब्रिटिश कंपनी के उपग्रहों को लेकर इसरो का LVM3 प्रक्षेपण यान ने सुबह 9 बजे श्री हरिकोटा से उड़ान भरी.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, साढ़े 43 मीटर लंबा इसरो का ये रॉकेट ब्रिटेन की एक कंपनी के 36 उपग्रह को एक साथ लेकर रवाना हुआ. जिन उपग्रहों को लेकर LVM3 ने उड़ान भरी उनका कुल वजन 5 हजार 805 टन है. इस मिशन को LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 नाम दिया गया है. इसरो ने ट्वीट कर इस मिशन के लॉन्चिंग की जानकारी दी थी.
72 उपग्रह लॉन्च करने का…
LVM3 इसरो का सबसे भारी भरकम प्रक्षेपण यान है जो अब तक पांच सफल उड़ानें पूरी कर चुका है जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है. दरअसल ब्रिटेन की वनवेब ग्रुप कंपनी ने इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से 72 उपग्रह लॉन्च करने का करार किया था.
LVM3-M3/OneWeb India-2 mission:
The launch is scheduled for March 26, 2023, at 0900 hours IST from the second launch pad at SDSC-SHAR, Sriharikota. @OneWeb @NSIL_India pic.twitter.com/jyPsGlrcpX
— ISRO (@isro) March 20, 2023
23 उपग्रहण पृथ्वी की कक्षा में…
इसमें 23 अक्टूबर 2022 को 23 उपग्रह इसरो पहले ही ल़ॉन्च कर चुका है. आज बाकी 23 उपग्रहण पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए जाएंगे. इसरो की इस लॉन्चिंग से पृथ्वी की कक्षा में वेब वन कंपनी के उपग्रहों की कुल संख्या 616 हो जाएगी. वहीं इसरो के लिए इस साल का ये दूसरा प्रक्षेपण है.
यह भी पढ़ें.
Rahul Gandhi Disqualified: ‘अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके’, सांसदी जाने पर बोले राहुल गांधी- सवाल पूछना बंद नहीं करुंगा
#ISRO #Today #Launched #LVM3 #Satellites #Total #Weight #Tonnes
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)