नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ( फाइल फोटो)।
पीएम मोदी पर दिए बयान के चलते राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने के बाद से मोदी सरनेम को लेकर दिए गए नेताओं के बयान चर्चा में हैं। इसी बीच बीजेपी नेता खुशबू सुंदर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई खुशबू ने मोदी सरनेम को भष्ट्राचार से जोड़ा है।
ट्वीट साल 2018 का है, जिसमें खुशबू ने लिखा है कि हर मोदी के आगे भष्ट्राचार सरनेम लगा हुआ है। मोदी मतलब भष्ट्राचार। चलिए मोदी का मतलब ही भष्ट्राचार कर देते हैं। ट्वीट वायरल होने के बाद खुशबू ने कहा कि मैं अपने किए पर शर्मिंदा नहीं हूं, तब मैं पार्टी के नेताओं और उसकी भाषा को फॉलो कर रही थी।
2020 में खुशबू ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन की थी
खुशबू सुंदर ने यह ट्वीट 2018 में किया था, जब वे कांग्रेस में थीं। उन्होंने लिखा था- यहां मोदी वहां मोदी, जहां देखो मोदी, लेकिन ये क्या? हर मोदी के आगे भष्ट्राचार सरनेम लगा है। मोदी मतलब भष्ट्राचार। चलिए मोदी का मतलब ही भष्ट्राचार कर देते हैं। ये ज्यादा बेहतर है। इसके साथ ही उन्होंने नीरव मोदी और ललित मोदी का उदाहरण भी दिया है। 2020 में खुशबू कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

खुशबू सुंदर ने यह ट्वीट तब किया था जब वे कांग्रेस में थीं।
यह ट्वीट सामने आने के बाद खुशबू सुंदर ने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस मेरे पुराने ट्वीट को सामने लाने के लिए कितनी उतावली है। वो लोग जानबूझकर इस ट्वीट को सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने जो ट्वीट किया था उसके लिए कतई शर्मिंदा नहीं हूं। तब मैं अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं और पार्टी की भाषा को फॉलो कर रही थी।
कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी
बता दें कि गुरुवार को गुजरात की एक कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी के बयान पर उन्हें दो साल की सजा सुनाई है, लेकिन 27 मिनट बाद जमानत दे दी। सजा के 26 घंटे बाद शुक्रवार को उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। 23 घंटे बाद शनिवार को राहुल, प्रियंका के साथ कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और 28 मिनट मीडिया से बातचीत की।
हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है… राहुल ने इसी लाइन के साथ अपनी बात की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सवाल किया- अडाणी और मोदी का रिश्ता क्या है? उन्होंने केंब्रिज यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र पर कही अपनी बात और सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है… वाले बयान पर सफाई भी दी। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 16 बार मोदी जी, 9 बार प्रधानमंत्री और 38 बार अडाणी का नाम लिया। राहुल ने कहा कि मैं सावरकर नहीं गांधी हूं, माफी नहीं मांगूंगा।
इससे जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…
राहुल बोले- सावरकर नहीं गांधी हूं, माफी नहीं मांगूंगा:कहा- मोदी और अडाणी पर सवाल पूछता रहूंगा, सांसदी छीनकर डरा नहीं सकते

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद से उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 29 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 16 बार मोदी जी, 9 बार प्रधानमंत्री और 38 बार अडाणी का नाम लिया। राहुल ने कहा कि मैं सावरकर नहीं गांधी हूं, माफी नहीं मांगूंगा। पढ़ें पूरी खबर…
‘8 साल की उम्र में पिता ने किया यौन उत्पीड़न’, साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने सुनाई आपबीती, बोलीं- वो मुझे और मां को मारा-पीटा करते थे

साउथ एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर हाल ही में नेशनल कमिशन फॉर वुमन की सदस्य बनीं हैं। अब हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुशबू ने अपने साथ हुए सेक्सुअल असॉल्ट पर खुलकर बात की। इस दौरान खुशबू ने खुलासा किया कि उनके पिता ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था, जब वो 8 साल थी। इतना ही नहीं खुशबू ने बताया कि पिता उनकी मां को भी मारा-पीटा करते थे। पढ़ें पूरी खबर…
#सल #पहल #टवटर #पर #लख #थ #मद #मतलब #भषटरचर #BJP #Leader #Khushbu #Sundars #Tweet #Viral
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)