Jonathan Majors:मार्वल स्टार जोनाथन मेजर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाए संगीन आरोप – Marvel Star Jonathan Majors Arrested After Girlfriend Accused Him Of Physical Abuse BioNoty

जोनाथन मेजर्स

जोनाथन मेजर्स
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोनाथन मेजर्स विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें शनिवार को उन्हें गला घोंटने, मारपीट और हैरेसमेंट के आरोप में मैनहट्टन में अरेस्ट कर लिया गया। ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड ने लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले बहुत हैरान व परेशान हैं।

गर्लफ्रेंड ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

25 मार्च की सुबह पुलिस को 911 पर कॉल आया, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद जोनाथन मेजर्स को चेल्सी में वेस्ट 22वीं स्ट्रीट और 8वीं एवेन्यू के पास शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। 

इस वजह से शुरू हुई बहस 

जोनाथन मेजर्स और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच इसलिए लड़ाई हुई थी, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड ने जोनाथन को किसी और लड़की को टेक्स्ट करते हुए देख लिया था। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने उनका फोन देखने का फैसला किया। इसकी वजह से जोनाथन को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

बहस के बाद की पिटाई 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है कि ब्रुकलिन में एक बार से जब दोनों साथ में घर वापस लौट रहे थे तब टैक्सी में उनकी जोनाथन से बहस हो गई। इसी बहस के बीच जोनाथन ने उनसे मारपीट की, जिससे महिला के सिर और पीठ के अलावा कान के पीछे और चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई थी। महिला के सिर, गर्दन और कान के पीछे चोट लगी है, चेहरे पर भी काफी निशान आए हैं। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को एरिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

तो वहीं पुलिस के अनुसार, उनके पास एक्टर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। वहीं जोनाथन मेजर्स ने अपनी टीम के हवाले से कहा है कि वो बिल्कुल निर्दोष हैं और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: मिसकैरेज के अगले ही दिन एकता कपूर ने शो के सेट पर बुलाया, सालों बाद छलका स्मृति ईरानी का दर्द

 

#Jonathan #Majorsमरवल #सटर #जनथन #मजरस #क #पलस #न #कय #गरफतर #गरलफरड #न #लगए #सगन #आरप #Marvel #Star #Jonathan #Majors #Arrested #Girlfriend #Accused #Physical #Abuse
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment