Karan Singh Grover Manifested Marrying Bipasha Basu In 2007 Actress Reacted On Throwback Video Of Him Watch Here BioNoty

Karan Singh Grover Bipasha Basu Marriage: करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु टिनसेल टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं, जो अपनी प्यार भरी केमिस्ट्री से कपल गोल्स देने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं. यूं तो करण और बिपाशा ने साल 2015 में डेटिंग की थी और 2016 में शादी कर ली थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करण ने साल 2007 में ही अनाउंस कर दिया था कि वह बिपाशा से शादी करना चाहते हैं. ये हम नहीं, बल्कि फैन पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्टर कहते नजर आ रहे हैं.

2007 में करण ने की थी बिपाशा से शादी की बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) संग शादी की बात कहते नजर आ रहे हैं. करण कहते दिख रहे हैं, “बिपाशा क्रेज! अगर बिपाशा जैसी लड़की मिल जाए तो लाइफ सेट हो जाए.” ये वीडियो एक्टर के शो ‘दिल मिल गए’ के एक सीन से है, जिसमें वह अपनी हीरोइन को जलाने के लिए ऐसा बोलते हैं. शो में उन्होंने डॉक्टर अरमान का किरदार निभाया था.


बिपाशा ने अब दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर करण सिंह ग्रोवर का ये थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को करण के को-स्टार अयाज खान की वाइफ जन्नत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और फिर बिपाशा ने भी अपनी इंस्टा पर इसे री-शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कई सारी हंसी की इमोजी भी बनाई.

बिपाशा और करण की शादी

श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से तलाक के बाद करण को तीसरी बार बिपाशा बसु में प्यार मिला था. बिपाशा से करण फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे. शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. एक साल की डेटिंग के बाद 2016 में उन्होंने धूमधाम से शादी रचा ली थी. अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं. उनकी लाडली का नाम देवी है.

यह भी पढ़ें- Jonathan Majors Arrested: ‘क्रीड’ स्टार जोनाथन मेजर्स हुए गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाया मारपीट का आरोप

#Karan #Singh #Grover #Manifested #Marrying #Bipasha #Basu #Actress #Reacted #Throwback #Video #Watch
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment