KVS Class 1 Admission 2023: जो अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं, उनके लिए बेहद अच्छी खबर है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से केवीएस क्लास 1 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. बच्चों के अभिभावक उनके एडमिशन के लिए आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा वह यहां बताए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं. केवीएस 1 क्लास में दाखिले के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अप्रैल 2023 है.
केंद्रीय विद्यालय में क्लास एक में एडमिशन के लिए कम से कम उम्र 6 साल तय की गई है. उम्र की गणना 31 मार्च 2023 से की जाएगी. केवीएस कक्षा 1 में पहली प्रोविजनल सिलेक्शन और वेटलिस्ट 20 अप्रैल 2023 को जारी होगी. वहीं, क्लास 2 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2023 को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी जो कि 12 अप्रैल 2023 को शाम 4 बजे तक चलेगी.
इस तरह कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- स्टेप 1: सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं.
- स्टेप 2: इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें.
- स्टेप 3: फिर रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगइन करें और एडमिशन फॉर्म भरें.
- स्टेप 4: इसके बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
- स्टेप 5: फिर आवेदन पत्र को चेक करें.
- स्टेप 6: इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सब्मिट करें.
- स्टेप 7: अंत में आवेदन की रसीद का प्रिंट आउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- CRPF Recruitment 2023: कॉन्सटेबल के 9212 पद के लिए कल से करें अप्लाई, 69,000 रुपये होगी महीने की सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
#KVS #Class #Admission #Registration #Begins #Kvsangathan.nic.in #Kendriya #Vidyalaya #Sangathan
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)