Men Wearing Tight Underwear Cannot Become Fathers Revealed In Harvards Research BioNoty

अंडरवियर शायद हर इंसान पहनता है. हालांकि, लोग अलग-अलग तरह की चड्ढी पहनते हैं…कोई ढीली पहनता है तो कोई टाइट पहनता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी चड्ढी का आकार और स्टाइल आपके स्पर्म काउंट पर असर डालता है. हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि जो लोग टाइट चड्ढी पहनते हैं, उनका स्पर्म काउंट ढीली चड्ढी पहनने वालों के मुकाबले कम होता है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है.

क्यों होता है ऐसा

दरअसल, आपके शरीर का तापमान और स्पर्म की संख्या में बड़ा संबंध होता है. अगर आप टाइट चड्ढी पहनते हैं तो आपका अंडकोश गर्म हो जाता है और जैसे ही वह गर्मी के संपर्क में आता है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इसके कारण शुक्राणुओं की संख्या कम होने लगती है. यही वजह है कि डॉक्टर हमेशा सलाह देते हैं कि आप कभी भी टाइट चड्ढी ना पहनें.

इससे कैसे बच सकते हैं

अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले टाइट पैंट, टाइट चड्ढी पहननी छोड़नी होगी. आपको कोशिश करना होगा कि आप ऐसे कपड़े पहनें जो थोड़े ढीले ढाले हों और जिससे आपकी सेक्सुअल हेल्थ बेकार ना हो. अगर हो सके तो रात में सोते समय अंडरवियर ना पहनें. बल्कि उसकी जगह कॉटन के ढीले बॉक्सर पहन कर सोएं. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके टेस्टिकल्स ठंडे रहेंगे और स्पर्म काउंट बढ़ने की संभावना ज्यादा रहेगी.

ज्यादा देर तक लैपटॉप पर काम करना भी है खराब

अगर आप बहुत ज्यादा देर तक लैपटॉप चलाते हैं…खास तौर से उसे अपने पैरों पर रख कर तो यह आपके लिए बेहद नुकसान दायक है. ऐसा करने से आपका स्पर्म काउंट कम हो जाएगा. दरअसल, ज्यादा देर तक लैपटॉप का इस्तेमाल करने से इसकी हीट सीधे तौर पर स्क्रूटम तक जाती है और काफी लंबे समय तक ऐसा करने से आपका स्पर्म काउंट गिरने लगता है.

ये भी पढ़ें: आपकी भी बोतल प्लास्टिक की है? पानी नहीं…बीमारी पी रहे हैं आप, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

#Men #Wearing #Tight #Underwear #Fathers #Revealed #Harvards #Research
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment