Mumbai Indians vs Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस ने जीता WPL के पहले सीजन का खिताब, दिल्ली को सात विकेट से हराया – mumbai indians win wpl 2023 after defeating delhi capitals by 7 wickets Nat Sciver Brunt Harmanpreet Kaur women premier league tspo BioNoty

मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया. ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए इस फाइनल मैच में दिल्ली ने मुंबई को जीत के लिए 132 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. मुंबई की जीत में नेट साइवर-ब्रंट का अहम रोल रहा.

132 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 13 रनों पर ही यास्तिका भाटिया का विकेट गंवा दिया था. फिर हीली मैथ्यूज भी चलती बनीं जिसके चलते स्कोर दो विकेट पर 23 रन हो गया. यहां से नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 72 रनों की साझेदारी करके मुंबई की शानदार वापसी कराई.

जब हरमनप्रीत कौर 37 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुईं, उस समय मुंबई को जीत के लिए 23 गेंदों पर 37 रन बनाने थे. यहां से साइवर-ब्रंट और एमिलिया केर ने 39 रनों की नाबाद पार्टनरशिप करके टीम को जीत दिला दी. एमिलिया केर ने नाबाद 14 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल थे. नेट साइवर ब्रंट ने 55 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे.

इस्सी वोंग ने गेंद से फिर किया कमाल

फाइनल मुकाबले की शुरुआत नाटकीय रही और मुंबई इंडियंस की गेंदबाज इस्सी वोंग ने फुलटॉस गेंदों पर पहले तीन विकेट लिए. पहले दो फैसलों के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली गई. इस्सी वोंग ने सबसे पहले शेफाली वर्मा को चलता किया. शेफाली ने लॉन्ग-ऑन पर छक्का और अगली गेंद पर चौका लगाकर शुरूआत की, लेकिन फिर वह एमिलिया केर को प्वाइंट में कैच देकर चलती बनीं. इस्सी वोंग ने इसके बाद एलिस कैप्सी को खाता खोले बिना रवाना किया. फिर जेमिमा रोड्रिग्स भी प्वाइंट में हीली मैथ्यूज को कैच देकर लौट गईं. इस्सी वोंग ने एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी.

राधा-शिखा ने बचाई दिल्ली की लाज

पावरप्ले के आखिर में दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 38 रन था, वहीं दस ओवर में उसका स्कोर तीन विकेट पर 68 रन था. दिल्ली की पारी का पतन 11वें ओवर के बाद शुरू हुआ और उसके नौ विकेट 79 रन पर गिर गए, जिसके बाद राधा यादव और शिखा पांडे ने मोर्चा संभाला. दोनों ने 24 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की तूफानी साझेदारी करके दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. राधा ने 12 गेंदों पर 27 रन बनाए जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं शिखा ने 17 गेंदों पर 27 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक सिक्स शामिल रहा. मुंबई की ओर से इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए.

दिल्ली कैपिटल्स के ऐसे गिरे विकेट्स:
12-1 (शैफाली वर्मा 1.3 ओवर)
12-2 (एलिस कैप्सी 1.5 ओवर)
35-3 (जेमिमा रोड्रिग्स 4.2 ओवर)
73-4 (मैरिजैन कैप 10.3 ओवर)
74-5 (मेग लैनिंग 11.4 ओवर)
75-6 (अरुंधति रेड्डी 12.6 ओवर)
75-7 (जेस जोनासेन 13.2 ओवर)
79-8 (मिन्नु मणि 15.4 ओवर)
79-9 (तानिया भाटिया 15.6 ओवर)

महिला प्रीमियर लीग 2023 एक नजर में:
सर्वाधिक रन- मेग लैनिंग (345)
उच्चतम औसत- नेट साइवर-ब्रंट (66.4)
उच्चतम स्ट्राइक रेट- शेफाली वर्मा (185.29)
उच्चतम स्कोर- सोफी डिवाइन 99 रन vs गुजरात जायंट्स
सर्वाधिक छक्के- शेफाली वर्मा (13), सोफी डिवाइन (13)
सर्वाधिक विकेट- हेले मैथ्यूज (16), सोफी एक्लेस्टोन (16)
सर्वश्रेष्ठ आंकड़े- मारिजाने कैप (5/15) vs गुजरात जायंट्स

#Mumbai #Indians #Delhi #Capitals #मबई #इडयस #न #जत #WPL #क #पहल #सजन #क #खतब #दलल #क #सत #वकट #स #हरय #mumbai #indians #win #wpl #defeating #delhi #capitals #wickets #Nat #Sciver #Brunt #Harmanpreet #Kaur #women #premier #league #tspo
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment