संसद के अंदर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, राहुल की सांसदी जाने पर संग्राम – Opposition Black Dress Protest inside the Parliament over rahul gandhi disqualified ntc BioNoty

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर सियासी संग्राम जारी है. एकजुट विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. इसी बीच सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के तमाम सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे. सदन शुरू होते ही जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया. माना जा रहा है कि लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल की सदस्यता रद्द करने के फैसले का विरोध जताने के लिए सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे.

 

इससे पहले कांग्रेस की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक हुई. इसमें कांग्रेस, डीएमके, सपा, जदयू, बीआरएस, सीपीएम, आरजेडी, एनसीपी, सीपीआई, IUML, एमडीएमके, केसी, टीएमसी, आरएसपी, आप, जम्मू कश्मीर एनसी, शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद शामिल हुए. बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद में स्थित चैंबर में हुई. इस बैठक में ज्यादातर नेता काले कपड़े पहनकर पहुंचे. 
 

पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ की बैठक

संसद की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर समेत तमाम नेता मौजूद रहे. 

#ससद #क #अदर #वपकष #क #बलक #डरस #परटसट #रहल #क #ससद #जन #पर #सगरम #Opposition #Black #Dress #Protest #Parliament #rahul #gandhi #disqualified #ntc
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment