Congress Satyagraha:प्रियंका ने भाजपा पर किया हमला, कहा- हमारे परिवार ने अपने खून से देश के लोकतंत्र को सींचा – Priyanka Gandhi Attacks Bjp Says Our Family Nurtured This Country’s Democracy With Their Blood BioNoty

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने और सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस सरकार और भाजपा पर हमलावर है। राहुल गांधी के लिए देश भर से समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस आज देश व्यापी सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी  दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि हमारे परिवार ने अपने खून से इस देश के लोकतंत्र को पोषित किया। 

हम नहीं रुकेंगे- प्रियंका गांधी

राजघाट पर उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे हमें डराकर और अपमानित करके हमें चुप करा सकते हैं? सुनो, हम नहीं रुकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर कुछ लोगों को दी जा रही है। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अदाणी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अदाणी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं? 

इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi: दादी इंदिरा गांधी की भी रद्द हुई थी सदस्यता, राहुल पर कार्रवाई उनसे कितनी अलग? जानें सब कुछ



#Congress #Satyagrahaपरयक #न #भजप #पर #कय #हमल #कह #हमर #परवर #न #अपन #खन #स #दश #क #लकततर #क #सच #Priyanka #Gandhi #Attacks #Bjp #Family #Nurtured #Countrys #Democracy #Blood
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment