Priyanka Gandhi Vadra Compare Gandhi Family With Lord Ram And Pandavas Congress Sankalp Satyagraha At Delhi Rajghat | Sankalp Satyagraha On Disqualification: ‘…भगवान राम और पांडव परिवारवादी थे’, संकल्प सत्याग्रह में प्रियंका बोलीं BioNoty

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रहे राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में रविवार (26 मार्च) को कांग्रेस देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन कर रही है. दिल्ली के राजघाट में हो रहे कांग्रेस के ‘संकल्प सत्याग्रह’ को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘अगर आप हमें परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम और पांडव परिवारवादी थे.’ 

प्रियंका गांधी ने कहा, “इस देश को खून से मेरे परिवार ने सींचा है. हम डरने वाले नहीं है. इस देश के लोकतंत्र के लिए और मजबूती से लड़ेंगे. कांग्रेस पार्टी आज भी देश की आजादी के लिए लड़ रही है, जो पहले भी लड़ी है. देश की सारी संपत्ति एक ही आदमी को दी जा रही है. यह देश की संपत्ति कोई राहुल गांधी की संपत्ति नहीं है, यह देश की संपत्ति है.”

‘मेरे पिता और मां का अपमान किया जा रहा’

प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की शव यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, “राहुल गांधी गाड़ी से उतर कर पिता के जनाजे के साथ पैदल चलने लगे थे, यहां से कुछ दूर पिता का अंतिम संस्कार हुआ था, उस शहीद पिता का अपमान संसद में किया गया. शहीद के बेटे को देशद्रोही कहा, मीर जाफर कहा.”

उन्होंने कहा कि शहीद के बेटे को देशद्रोही कहा जाता है, मीर जाफर कहा जाता है. ये मेरे शहीद पिता का अपमान करते है, मेरी मां का अपमान किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि एक पूरी सरकार एक आदमी को बचाने में क्यों खड़ी है?

उन्होंने आगे कहा, “इस देश का पीएम कायर, डरा हुआ और अहंकारी है. हिंदुस्तान और हिंदू धर्म की पुरानी परंपरा है कि अहंकारी को देश सबक सिखाता है. इस देश का प्रधानमंत्री कायर है. लगा दो मुझ पर केस, डाल दो जेल में, लेकिन सच्चाई ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है.”

#Priyanka #Gandhi #Vadra #Compare #Gandhi #Family #Lord #Ram #Pandavas #Congress #Sankalp #Satyagraha #Delhi #Rajghat #Sankalp #Satyagraha #Disqualification #…भगवन #रम #और #पडव #परवरवद #थ #सकलप #सतयगरह #म #परयक #बल
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment