BJP पोस्टर से हटी सतीश पूनिया की तस्वीर, वसुंधरा राजे अब भी बरकरार | Satish Poonia’s photo removed from BJP poster, Vasundhara Raje still intact BioNoty

जयपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्या 1 किलो की माला से सीपी जोशी का किया स्वागत।

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी आज पदभार ग्रहण करेंगे। जोशी दिल्ली से अपने समर्थकों के साथ आज सुबह 7 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान शाहजहांपुर बॉर्डर पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सीपी जोशी के साथ राजस्थान बीजेपी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में दिल्ली से जयपुर आ रहे हैं।

सीपी जोशी के साथ राजस्थान बीजेपी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में दिल्ली से जयपुर आ रहे हैं।

वहीं अब नीमराणा, बहरोड, कोटपूतली विराट नगर,पावटा, शाहपुरा, चंदवाजी, आमेर और जयपुर शहर में स्थित खोले के हनुमान जी, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धर्मसिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, स्टेचू सर्किल स्वागत कार्यकर्म में शामिल होने के बाद जोशी दोपहर 12:00 बजे तक बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया दोपहर 12:15 बजे जोशी को अध्यक्ष पद का चार्ज सौंपेंगे। इसके बाद बीजेपी मुख्यालय पर जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें बीजेपी के आला नेताओं के साथ प्रदेश भर के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में लगे पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बरकरार पूनिया की हुई छुट्टी।

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में लगे पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बरकरार पूनिया की हुई छुट्टी।

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर से अब जहां सतीश पूनिया को बाहर कर दिया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पोस्टर में अब भी बरकरार है। सीपी जोशी की ताजपोशी से पहले ही बीजेपी मुख्यालय के बाहर नए पोस्टर लगाए गए है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राजस्थान बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जगह दी गई है। जिसको लेकर सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

इससे पहले 24 जनवरी को सतीश पूनिया के कार्यकाल के दौरान पहली बार पार्टी मुख्यालय पर लगे बड़े होर्डिंग्स में जगह दी गई थी। उसके बाद से ही राजस्थान की राजनीती में बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

इससे पहले 24 जनवरी को सतीश पूनिया के कार्यकाल के दौरान पहली बार पार्टी मुख्यालय पर लगे बड़े होर्डिंग्स में जगह दी गई थी। उसके बाद से ही राजस्थान की राजनीती में बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

दरअसल, राजस्थान में सतीश पूनिया के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मुख्यालय पर लगे होर्डिंग्स से वसुंधरा राजे की तस्वीर को हटा दिया गया था। इस साल जनवरी में जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे पर आए। तब एक बार फिर वसुंधरा राजे की तस्वीर को बीजेपी मुख्यालय में लगे होर्डिग्स में शामिल किया गया था। उस वक्त से ही राजस्थान की राजनीति में बदलाव की चर्चाएं शुरू हो गई थी। वहीं अब पिछले 3 साल से बीजेपी मुख्यालय पर लगे होल्डिंग्स में बरकरार रहने वाले सतीश पूनिया की तस्वीर को हटा दिया गया है।

बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और बीजेपी के कई सांसद और विधायक भी मौजूद है।

बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और बीजेपी के कई सांसद और विधायक भी मौजूद है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता को चुनाव हराया

चंद्र प्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते। 2014 के आम चुनाव में उन्होंने कांग्रेसी की सीनियर नेता गिरिजा व्यास को हराया था। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट रहे हैं। वह बीजेपी राजस्थान के 15वें अध्यक्ष और 7वें ब्राह्मण अध्यक्ष बने।इससे पहले हरिशंकर भाभड़ा, भंवरलाल शर्मा, ललित किशोर चतुर्वेदी, महेश चंद्र शर्मा, रघुवीर सिंह कौशल और अरुण चतुर्वेदी ब्राह्मण प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। अध्यक्ष बदलने के बाद भाजपा के सामने अब नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन एक चुनौती होगी।

अलवर सांसद ने बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी को गाड़ी पर चढ़कर दी बधाई।

अलवर सांसद ने बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी को गाड़ी पर चढ़कर दी बधाई।

कटारिया की कमी को दूर करेंगे सीपी

सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने मेवाड़ को साधने की कोशिश की है। मेवाड़ में ब्राह्मण और वैश्य बीजेपी का बड़ा वोट बैंक है। उदयपुर से विधायक रहे गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद मेवाड़ में बीजेपी के पास कोई प्रभावी नेता नहीं रह गया था।

ऐसे में जोशी को नई जिम्मेदारी देकर बीजेपी ने इस बेल्ट में खुद को मजबूत बनाने का प्रयास किया है। उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा जिलों में ब्राह्मण और वैश्य वर्ग का खासा वोट बैंक है।

42 में से 22 साल ब्राह्मण अध्यक्ष

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए सीपी जोशी ने रविवार को जयपुर में हुई विप्र महापंचायत में हिस्सा लिया था। उन्होंने महापंचायत में सनातन की रक्षा के साथ समाज हित में काम करने और समाज के नेताओं की बेवजह आलोचना नहीं करने की सीख दी थी। अब उन्हें ​​​​प्रदेशाध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने ब्राह्मण वोटर्स को मैसेज देने की कोशिश की है।

ब्राह्मण बीजेपी का सबसे बड़ा कोर वोटर रहा है। ऐसे में इस बडे वर्ग को साधने के हिसाब से इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। बीजेपी के पिछले 42 साल से ज्यादा के इतिहास में राजस्थान में 22 साल से ज्यादा प्रदेशाध्यक्ष इसी वर्ग से रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

#BJP #पसटर #स #हट #सतश #पनय #क #तसवर #वसधर #रज #अब #भ #बरकरर #Satish #Poonias #photo #removed #BJP #poster #Vasundhara #Raje #intact
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment