
सेलेना गोमेज ,जेन मलिक
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज अपने निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सिंगर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की पत्नी हैली बीबर के सपोर्ट में पोस्ट किया था। दरअसल, हैली को जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद सेलेगा उनके समर्थन में उतरी और उनके लिए पोस्ट किया। वहीं, अब सिंगर न्यूयॉर्क सिटी में सिंगर जेन मलिक के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं हैं, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरे सामने आने लगी हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि दोनों को किस करते हुए भी स्पॉट किया गया था।
डिनर डेट इंजॉय करते आए नजर
न्यूयॉर्क में दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें जोरो-शोरो पर हैं। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि दोनों एक रेस्त्रां में साथ डिनर डेट इंजॉय करते हुए भी दिखाई दिए हैं। वायरल हो रहे एक पोस्ट के मुताबिक, दोनों को देखने के बाद एक वेट्रेस ने बताया है कि सेलेना गोमेज और जेन मलिक रेस्त्रां में आए थे।
दोनों के पास एक जैसा बैग!
इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा कि जेन ने कुछ फैंस के साथ तस्वीरे भी खिचवाईं हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनके पास ब्लैक कलर का बैग भी दिखा है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि वैसा ही बैग सेलेना पास भी देखा गया है, जिसकी वजह से दोनों की डेटिंग की खबरें और तेजी से फैल रही हैं।
हैली बीबर के सपोर्ट में किया पोस्ट
बता दें कि सेलेना के एक्स बॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर को जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद उनके सपोर्ट में सिंगर ने पोस्ट कर फैंस से ऐसा नहीं करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- Sheryl Lee Ralph: अपने साथ यौन उत्पीड़न का खुलासा करते हुए छलका शेरिल का दर्द, कहा- सब देखते रहे तमाशा
#Selena #Gomezzayn #Malikजन #मलक #क #डट #कर #रह #सलन #गमज #सथ #कय #डनर #डट #और #फर #कस #Selena #Gomez #Zayn #Malik #Dating #Rumours #Kissing #York #City #Dinner
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)