Gauri Khan-Shah Rukh Khan Pics: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ-साथ उनकी लेडी लव वाइफ गौरी खान (Gauri Khan) चर्चा में बनी रहती हैं. गौरी खान किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. शाहरुख के हर अच्छे बुरे वक्त में एक रियल पार्टनर की तरह गौरी ने उनका हमेशा साथ निभाया है. इस बीच गौरी खान ने एक लेटेस्ट फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें गौरी अपने पति शाहरुख खान और तीनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं.
गौरी ने शेयर की लेटेस्ट फैमिली फोटो
रविवार को गौरी खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है. गौरी की ये फोटो एक फैमिली फोटो है. इस फोटो में गौरी अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं. जिसमें उनके हसबैंड और बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान, बेटी सुहाना खान, बड़ा बेटा आर्यन खान और छोटा लाड़ला अबराम खान टशन में दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में गौरी खान ने लिखा है कि- ‘परिवार वह है जो घर बनाता है.’ दरअसल गौरी खान का ये पोस्ट एक कमर्शियल प्रमोशन है. इससे पहले भी कई मरतबा गौरी खान अपनी फैमिली की शानदार तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं. जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं.
Family is what makes a home…
Excited for the @PenguinIndia coffee table book… coming soon. #GauriKhanDesigns #MyLifeInDesign pic.twitter.com/T58bwe4vPR
— Gauri Khan (@gaurikhan) March 26, 2023
शाहरुख और गौरी बी टाउन के फेवरेट कपल
बात अगर बी टाउन के फेवरेट कपल की बात जाए तो उसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) का नाम जरूर शामिल होगा. शाहरुख और गौरी की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं रही है. सच्चे प्यार के क्या मायने होते हैं वो आपको शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी से आसानी से सीखने को मिल जाएंगे. साल 1991 में शादी के बंधन में बंधे शाहरुख और गौरी आज भी एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं और कंडीशन में एक दूजे का साथ निभाते हैं.
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Songs: नहीं रहीं आकांक्षा दुबे, छोड़ गईं अपने पीछे धमाकेदार गानों की धूम, सुनिए एक्ट्रेस के हिट एलबम्स
#Shah #Rukh #Khan #Wife #Gauri #Khan #Shares #Latest #Family #Pics #Kids #Suhana #Khan #Aryan #Khan
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)