Shivsena Chief Uddhav Thackeray Malegaon Rally Slams Bjp And Eknath Shine On Corruption Ann BioNoty

Uddhav Thackeray Speech: महाराष्ट्र के मालेगांव में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में उद्धव ठाकरे ने कहा कि “मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं, कुछ दिन पहले खेड़ में सभा थी. बड़ी भीड़ जुटी लेकिन आज की भीड़ और भी अधिक है. मेरे हाथ में आज कुछ नहीं. सब चुरा लिया गया है फिर भी इतनी भीड़… यह सब मेरे पूर्वजों का आशीर्वाद है.” 

शिवसेना (बाला साहब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आज यहां खड़ा हूं. काफी दिनों बाद मालेगांव आ रहा हूं, दुनिया पर कोरोना का संकट था, मुंबई का धारावी और मालेगांव सबसे अधिक प्रभावित हुआ था. अगर उस समय अपने सहयोग नहीं किया होता तो बड़ी मुसीबत होती. आप सबका धन्यवाद आपने मुझे अपने परिवार का सदस्य माना.”

नाम चुराया लेकिन मेरे लोग नहीं चुरा सकते

उन्होंने कहा कि जो प्यार आप मुझे दे रहे हैं मुझे नहीं लगता उन गद्दारों को मिलेगा. निशान चुराया, नाम चुराया लेकिन मेरे लोग नहीं चुरा सकते. ये लोग बिकते नहीं. ठाकरे ने कहा, बोलने के कई विषय हैं जिन पर बोलूंगा, मैं एक किसान से मिला, आप कहते हैं कि प्याज का दाम नहीं मिला, मैं कहता हूं कि प्याज खरीदा गया और एक प्याज 50 पेटी में बिका. जब हमारी सरकार थी तो क्या हमने किसानों को सही दाम नहीं दिया?

बकरी थोड़ी कुछ कर सकती है- ठाकरे

किसानों की समस्याओं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम किसानों को हम अपने पैर पर खड़े रहने को तैयार कर रहे थे क्या गलत कर रहे थे? किसानों को उनके हक का दाम मिलना चाहिए. सीएम किसान के बेटे हैं केंद्र में किसान विरोधी सरकार है, सीएम कुछ करो. लेकिन क्या करेंगे. बकरी थोड़ी कुछ कर सकती है. सीएम हेलीकॉप्टर से खेतों में जाते हैं. इतने दिनों में कृषि मंत्री आपको दिखे क्या?

ये मुंबई का महत्व कम कर रहे हैं

उन्होंने बीजेपी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘महिलाओं को गाली देने वाले और किसानों का अपमान करने वालों के साथ ये लोग बैठे हैं. यही इनका हिंदुत्व है? कृषि मंत्री का नाम है तोमर, यानी तू मार (किसान मार) इतने सालों में केंद्र से किसानों को क्या मिला? मैं आपके बीच इसलिए आया हूं क्योंकि इन्होंने (बीजेपी-शिंदे गुट) एक ऐसी सरकार को गिराई है जो आपके लिए काम करने वाली थी.’

ठाकरे ने आगे कहा कि मालेगांव में वस्त्र उद्योग है. कोरोना में वस्त्र उद्योग ने कितना काम किया लेकिन ये अब इसका कार्यालय भी दिल्ली में ले गए. महाराष्ट्र का और कितना अपमान करेंगे ये लोग? मुंबई का महत्व कम कर रहे हैं यह कैसी सरकार है?

यह मेरी शिवसेना है- उद्धव ठाकरे

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और कहा दिल्ली में चुनाव आयोग पागल हुआ है, आंखें खराब ना हुई हों तो खेड़ के साथ मालेगांव की भीड़ देख लो. चुनाव आयोग ने अन्याय किया है. यह मेरी शिवसेना है और मैं इसे शिवसेना ही कहूंगा. उन्होंने कहा कि अपने पिता का नाम लेने से शर्माते हैं इसलिए मेरे पिता का नाम चुरा रहे हैं.

ठाकरे ने कहा, “मैं बीजेपी से कहता हूं कि खुल कर कहें कि शिंदे को चेहरा बनाकर ये चुनाव लड़ेंगे? हिम्मत है तो आप मोदी के नाम से चुनाव लड़ो और मैं अपने पिता के नाम से.” जिस शिवसेना ने आपको (सीएम शिंदे) जन्म दिया उससे चोरी कर रहे हो?

राहुल गांधी अच्छा बोलते हैं- ठाकरे

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर कहा कि कल राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी. अच्छा बोलते हैं. उन्होंने सवाल किया कि 20 हजार करोड़ किसका है? हिंडेनबर्ग का बेवकूफ कौन है? उसको बोलो हमारे देश में ईडी सब कार्रवाई करती है हमें उसकी जरूरत नहीं. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के सावरकर के बयान को लेकर कहा कि मैं राहुल को साफ कह दूं कि हम सावरकर का अपमान नहीं सहेंगे.   

बीजेपी नाम बदल कर भ्रष्ट जनता दल कर ले

उन्होंने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार से लड़ेगी? विरोधियों को डरा कर अपने दल में शामिल करते हैं. इनकी नीति है भ्रष्टाचारी देखो अपने दल में शामिल करो. बीजेपी का नाम बदल कर भ्रष्ट जनता दल कर लो. अनिल देशमुख के पोते से पूछताछ की जो पांच साल का है, लालू प्रसाद को परेशान कर रहे हैं. प्रेगनेंट महिला से पूछताछ करते हैं (तेजस्वी यादव की पत्नी) वह बेहोश हो गई तब भी नहीं छोड़ा? यही इनका हिंदुत्व है? 

मोदी का अपमान देश का अपमान?

ठाकरे ने कहा कि इनके नेता पर कुछ बोलो तो बोलते हैं यह भारत का अपमान है? मोदी का अपमान देश का अपमान? घर-घर में इनकी पुलिस घुसती है. जैसे आपको अपना परिवार प्यारा है वैसे सभी को है. अगर आप हमारे परिवार को तकलीफ दोगे तो हम भी देंगे लेकिन यह हमारा हिंदुत्व नहीं है.

उन्होंने कहा, 2024 आखरी चुनाव होगा. यह लड़ाई मेरे सीएम बनने की नहीं बल्कि देश को आजादी दिलाने की है. आज सावरकर देखते होंगे की इनको आजादी दिलाई थी. बीजेपी में भी सावरकर भक्त हैं लेकिन वे अंधभक्त हो गए हैं. यह लड़ाई हमारे देश के लिए है, आजादी के लिए है. भगवान कृष्ण ने गोवर्धन उठाया था लेकिन गांव वालों ने अपनी-अपनी लकड़ी लगाई थी इसी तरह आपको भी सहयोग देना होगा. कुछ दिन बाद चुराए धनुष बाण को लेकर कुछ लोग अपके बीच आएंगे. उन्हें पहचानो वे रावण हैं.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi’s Disqualification: राहुल की सदस्यता को लेकर काले कपड़े पहन संसद में विरोध करेंगे कांग्रेस सांसद, विपक्षी दलों से भी किया आग्रह

#Shivsena #Chief #Uddhav #Thackeray #Malegaon #Rally #Slams #Bjp #Eknath #Shine #Corruption #Ann
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment