‘पिता के जनाजे के पीछे-पीछे मेरा भाई…’, राहुल गांधी को लेकर बहन प्रियंका ने सुनाई 32 साल पुरानी कहानी – Priyanka Gandhi targeted Modi government from Rajghat sankalp satyagraha ntc BioNoty

राजघाट से प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने संकल्प सत्याग्रह के दौरान कहा कि इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है. 

राजघाट पर प्रियंका गांधी ने एक किस्सा भी सुनाया. प्रियंका ने कहा, साल 1991 में मेरे पिता की शव यात्रा तीन मूर्ति भवन से निकल रही थी. अपनी मां के साथ, अपने भाई के साथ हमें गाड़ी में बैठे थे और सामने भारतीय सेना का एक ट्रक था फूलों से लदा हुआ चल रहा था. उसके ऊपर मेरे पिताजी का शव था. काफिला थोड़ी दूर चला तो राहुल कहने लगे कि मुझे उतरना है तब मेरी मां ने मना किया क्योंकि सुरक्षा बड़ा मुद्दा था.

इसके बाद प्रियंका ने कहा, राहुल गाड़ी से उतरा और सेना के पीछे चलने लगा. कड़ी धूप में अपने पिता के जनाजे के पीछे पीछे पैदल चलते-चलते यहां पहुंचा. इस जगह से कुछ 500 गज दूर मेरे शहीद पिता का अंतिम संस्कार मेरे भाई ने किया. 

‘संसद में हुआ मेरे शहीद पिता का अपमान’

वह तस्वीर मेरे दिमाग में अभी भी है. मेरे पिता का शव इस तिरंगे में लपेटा गया था. उसके पीछे चलते-चलते मेरा भाई यहां तक आया था. शहीद पिता का अपमान भरी संसद में किया जाता है. शहीद के बेटे को आप देशद्रोही और मीरजाफर कहते हैं उसकी मां का अपमान करते हैं. आप के मंत्री भरी संसद में मेरी मां का अपमान करते हैं. आप के एक मंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि उसके पिता कौन हैं.

प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, एक बेटा बाप के मरने पर परिवार की पगड़ी पहनता है और परंपरा आगे बढ़ाता है. आप अपमान करते हैं लेकिन आप पर कोई मुकदमा नहीं होता ना आपको कोई सजा नहीं होती. आपको कोई संसद से बाहर नहीं निकलता. आपको कोई नहीं कहता कि आप सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकते.
 

#पत #क #जनज #क #पछपछ #मर #भई.. #रहल #गध #क #लकर #बहन #परयक #न #सनई #सल #परन #कहन #Priyanka #Gandhi #targeted #Modi #government #Rajghat #sankalp #satyagraha #ntc
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment