Delhi :वसंतकुंज में भी लावारिस कुत्तों को आतंक बरकरार, अब छह साल की बच्ची को काटा – Delhi: Stray Dogs Continue To Terrorize In Vasant Kunj, Now The Dog Bitten The Girl BioNoty

सांकेतिक तस्वीर...

सांकेतिक तस्वीर…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंतकुंज इलाके में लावारिस कुत्तों को आतंक बना हुआ है। दो भाइयों आदित्य (5) व आनंद (7) को नोंचकर मार डालने का डर अभी लोगों के जेहन से निकला भी नहीं है कि कुत्तों ने रविवार को फिर एक बच्ची को काट लिया। मौके पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिंधी कैंप, रंगपुरी पहाड़ी निवासी पीड़ित बच्ची माही (6) रविवार दोपहर को शौच के लिए गई थी, तभी कुछ कुत्तों ने हमला कर दिया। 

बच्ची की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। कुत्ते ने बच्ची को पीठ में काट लिया। मौके पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी बच्ची को अस्पताल ले गए। बच्ची को पीठ पर कुत्ते के काटने के दो निशान मिले हैं। 

#Delhi #वसतकज #म #भ #लवरस #कतत #क #आतक #बरकरर #अब #छह #सल #क #बचच #क #कट #Delhi #Stray #Dogs #Continue #Terrorize #Vasant #Kunj #Dog #Bitten #Girl
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment