The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Comment On Congress Leader Priyanka Gandhi Vadra | ‘करण जौहर की फिल्में करो’ BioNoty

Vivek Agnihotri On Priyanka Gandhi: बीते साल ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को भला कौन नहीं जानता है. अक्सर अपने बयानों को लेकर आए दिन विवेक अग्निहोत्री का नाम चर्चा का विषय बनता रहता है. मौजूदा समय में विवेक अग्निहोत्री ने कांग्रेस की लीडर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बयान पर तंज कसा है, जिसमें वह अपने परिवार के त्याग की बात करती नजर आ रही हैं. 

विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज

दरअसल रविवार को कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अपने परिवार के त्याग के बारे में खुलकर बात की है. इस मौके का प्रियंका का एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो को अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है कि- ‘परिवार, परिवार, परिवार तुमने क्या किया है. फैमिली से इतना फेक प्यार है तो मेरा सुझाव है कि गांधी परिवार करण जौहर की फिल्मों में काम करना शुरू कर दे. कम से कम फैमिली का इकोसिस्टम करेगा मैच करेगा, क्या पता करण जौहर को भी ले डूबें.’ इस तरह से विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका वाड्रा गांधी पर निशाना साधा है. 

प्रियंका का बयान विक्टिम कार्ड-विवेक

अपनी बात को जारी रखते हुए विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) को लेकर लिखा है कि- ‘विक्टिम कार्ड का हकदार का पहला और आखिरी बचाव है.’ इस तरह से रविवार को विवेक अग्निहोत्री ने अपने बयानों से प्रियंका पर हमला बोला है. बता दें कि इसी तरह केअपने बेबाक अंदाज के लिए विवेक अग्निहोत्री काफी जाने जाते हैं. इतना ही नहीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर छिड़े विवादों पर भी विवेक के नाम ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. 

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Songs: नहीं रहीं आकांक्षा दुबे, छोड़ गईं अपने पीछे धमाकेदार गानों की धूम, सुनिए एक्ट्रेस के हिट एलबम्स

#Kashmir #Files #Director #Vivek #Agnihotri #Comment #Congress #Leader #Priyanka #Gandhi #Vadra #करण #जहर #क #फलम #कर
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners

(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)

Leave a Comment