
सांकेतिक तस्वीर…
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी में रामनवमी के उपलक्ष्य में एक अनोखी रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आसफ अली रोड स्थित श्रीराम हनुमान वाटिका मंदिर की ओर से नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में कराई जा रही इस रामलीला में भगवान राम के जन्म से पहले की लीला का मंचन कराया जा रहा है। इस दौरान दशरथ के घर भगवान का जन्म होने, रावण का जन्म होने समेत अन्य प्रसंगों के साथ-साथ हनुमान का जन्म होने के कारण और उनका भगवान राम के साथ जुड़ाव व लगाव होने के संबंध के बारे में भी मंचन किया जा रहा है।
राजधानी में विजय दशमी के दौरान समस्त रामलीला कमेटियां भगवान राम के जन्म की लीला के मंचन की शुरूआत करती हैं। इस दौरान नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में भी रामलीला का मंचन कराया जाता है।
मंदिर के महंत श्रीरामकृष्ण दास महात्यागी महाराज के अनुसार, उन्होंने देेखा है कि आम तौर पर लोगों को भगवान के राम और अन्य देवी देवताओं का जन्म होने के कारण के बारे में जानकारी नहीं है। इसके अलावा देवी देवताओं का भगवान राम के साथ जुड़ाव होेने के बारे में भी लोग अनभिज्ञ हैं। इस कारण उन्होंने भगवान राम के जन्म सेे पहले की लीला का मंचन करानेे का निर्णय लिया। रामलीला का प्रतिदिन समापन होेने के बाद लोगों के बीच प्रसाद बांटा जाता है, इसके अलावा लोगों को भोजन भी कराया जाता है।
#Delhi #रमनवम #क #उपलकषय #म #अनख #रमलल #मदर #क #महत #न #बतई #खसयत #Staging #Unique #Ramlila #Occasion #Ram #Navami
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)