- Hindi News
- Local
- Haryana
- Faridabad
- The Villagers Surrounded The Residence Of The Union Minister Of State, Said, Now They Will Not Allow Another Garbage Mountain To Be Built
फरीदाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

ग्रामीण बोले, हर कीमत पर किया जाएगा विरोध, वार्ड स्तर पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने का दिया सुझाव।
अरावली वन क्षेत्र के पाली एरिया में नगर निगम द्वारा अस्थायी कूड़ा घर बनाने का विरोध लगातार जारी है। रविवार काे दर्जनों गांवों के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने पहुंचे तो पुलिस ने बैरिगेट लगाकर उन्हें रोक दिया। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर ही बैठकर धरना शुरू कर दिया। चूंकि केंद्रीय मंत्री अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। ऐसे में शाम चार बजे तक उनसे मुलाकात नहीं हाे पायी थी। ग्रामीण, केंद्रीय मंत्री से मिलने पर अड़े रहे।
उनका कहना है कि नगर निगम पाली में कूड़ा घर बनाने के बजाय वार्ड स्तर पर निस्तारित करने की व्यवस्थाा करे। ग्रामीण अब अरावली क्षेत्र में दूसरा कूड़ा घर का पहाड़ नहीं बनने देंगे। नगर निगम ने बंधवाड़ी में पहले ही कूड़े पहाड़ खड़ा कर रखा है। इससे आसपास के गांवों की हाबोहवा खराब रहती है। भ्ूजल प्रदूषित हो रहा है। करीब एक घंटे तक चली बैठक में अन्य विकल्पों पर विचार करने का भरोसा दिया। डीसी और निगम कमिश्नर के साथ बैठक करके कूड़ा निस्तारण के विकल्प पर विचार किया जाएगा।
बता दें कि अरावली वन क्षेत्र के पाली कस्बा में नगर निगम अस्थायी कूड़ा घर बनाने की जगह फाइनल कर ली है। करीब 52 एकड़ में कूड़ा घर बनाने की योजना है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इस महीने के अंत तक टेंडर खुल जाएंगे और अप्रैल में ठेकेदारों को काम अलॉट कर दिया जाएगा। रविवार को पाली गांव के सरपंच रघुवर, सेव अरावली से जितेंद्र भड़ाना, कैलाश विधूड़ी, धर्मवीर भड़ाना समेत दर्जनों गांवों के लोगों ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने उनके आवास सेक्टर 28 पहुंचे, पुलिस ने बैरिगेट कर उन्हें रोक लिया। घंटों तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। मंत्री के अपने आवास पहुंचने पर ग्रामीणों को बुलाकर उनके साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पाली में कूड़ा घर न बनाने का आश्वासन दिया और डीसी व निगम कमिश्नर के साथ बैठक कर अन्य विकल्पों पर विचार करने काे कहा। सोमवार को ग्रामीण अधिकारियाें के साथ बैठक कर अपने सुझाव देंगे। बैठक में जिला पार्षद हरेंद्र भड़ाना, भगेंद्र भड़ाना, आजाद भड़ाना समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण शामिल रहे।
इसलिए बन गया 32 लाख टन कूड़े का पहाड़
फरीदाबाद नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत बंधवाड़ी में करीब 70 करोड़ रुपए की लागत से वर्ष 2008 में बंधवाड़ी गांव में कचरा निस्तारण संयंत्र बनाया था। वर्ष 2010 में इस प्लांट को चालू कर दिया गया था। बड़ी-बड़ी मशीनों की सहायता से प्लांट में रोज फरीदाबाद और गुड़गांव का करीब 600 से लेकर 700 टन कूड़ा ट्रीट किया जाता था। लेकिन अक्टूबर 2013 में प्लांट में आग लगने के कारण यह बंद हो गया। मशीनें खराब हो गई थीं लेकिन कूड़ा डाला जाता रहा। इसलिए वहां पहाड़ खड़ा हो गया। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली ईकोग्रीन कंपनी की मानें तो बंधवाड़ी में वर्तमान में करीब 32 लाख टन कूड़ा जमा है।
एनजीटी की बैठक में ये हो चुका है निर्णय
पिछले दिनों गुड़गांव में हुई एनजीटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि 15 फरवरी 2023 से बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर गुड़गांव का 70 प्रतिशत व फरीदाबाद नगर निगम का 50 प्रतिशत प्रतिदिन का फ्रेश कचरा नहीं डाला जाएगा। लेकिन स्थानीय समस्याओं और अस्थायी कूड़ा घर बनाने के विरोध के चलते यह संभव नहीं हो पाया।
रोजाना 3500 टन कूड़े की हो रही छंटाई
ईकोग्रीन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि बंधवाड़ी प्लांट पर जमा कूड़े की छंटाई का काम तेजी से किया जा रहा है। अभी रोजाना करीब 3000 से 3500 टन कूड़े की छंटाई की जा रही है। पिछले एक साल में यहां से अब तक 6 लाख टन कूड़े की छंटाई हो चुकी है। धीरे धीरे इसकी रफ्तार बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी फरीदाबाद से रोजाना करीब 850 से 900 टन कूड़ा निकालकर बंधवाड़ी पहुंचाया जाता है।
#गरमण #न #कदरय #रजय #मतर #क #आवस #घर #कह #अब #नह #बनन #दग #दसर #कड़ #क #पहड़ #villagers #surrounded #residence #Union #Minister #State #garbage #mountain #built
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)