WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म को आप Windows, Android और iOS तीनों ही प्लेटफॉर्म पर यूज कर सकते हैं. Windows यूजर्स लंबे वक्त से शिकायत कर रहे थे कि उन्हें वॉट्सऐप कॉलिंग का ऑप्शन नहीं मिलता है.
एंड्रॉयड और iOS पर तो यूजर्स को वॉयस और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है. मगर WhatsApp Web या वॉट्सऐप के विंडोज ऐप पर अब तक ये ऑप्शन नहीं मिलता था. Meta ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसमें विंडोज पर भी यूजर्स को WhatsApp Calling की सुविधा मिलेगी.
WhatsApp का नया ऐप लॉन्च
इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी ग्रुप वीडियो कॉल में 8 लोगों को जोड़ सकते हैं. इसके अलावा नए ऐप में यूजर्स को 32 लोगों के साथ डेस्कटॉप से ऑडियो कॉल करने की सुविधा मिलेगी. यानी अब यूजर्स डेस्कटॉप या लैपटॉप पर वॉट्सऐप ऐप यूज करके ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं, लेकिन ये फीचर फिलहाल आपको वेब वर्जन पर नहीं मिलेगा.
इस फीचर की जानकारी देते हुए Mark Zuckerberg ने लिखा, ‘विंडोज के लिए नया वॉट्सऐप ऐप लॉन्च कर रहा हूं. अब आप 8 लोगों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वीडियो कॉल्स और 32 लोगों को ऑडियो कॉल इस ऐप की मदद से कर सकते हैं.’
कॉलिंग के अलावा क्या होंगे फायदे?
वॉट्सऐप का मालिकाना अधिकार अब Meta के पास है. Meta की मानें तो अब वॉट्सऐप पहले के मुकाबले तेजी से डेस्कटॉप पर लोड होगा. नया ऐप्लिकेशन ऐसे इंटरफेस पर तैयार किया गया है, जो विंडोज और वॉट्सऐप यूजर्स के लिए फैमिलियर है.
मेटा ने कहा, ‘नई मल्टी-डिवाइस कैपेबिलिटी को इंट्रोड्यूस करते हुए, हमने यूजर्स के फीडबैक को सुना है और इसकी लोडिंग को तेज करने के लिए बदलाव किए हैं. नए ऐप में डिवाइसेस की बेहतर सिंकिंग, लिंक प्रीव्यू और स्टिकर्स जैसे नए फीचर्स भी मिलेंगे.’
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा ने बताया कि वह अपनी लिमिट्स को वक्त के साथ आगे बढ़ाती रहेगी, जिससे यूजर्स हमेशा अपने दोस्तों और फैमिली से कनेक्ट रह सकेंगे.
#WhatsApp #क #कमल #अब #लपटप #स #भ #हग #ऑडयवडय #कलग #आ #गय #नय #अपडट #WhatsApp #App #Launch #Windows #Calling #Ability #ttec
——
All the rights of the article and images belong to its respective owners
(this story has not been edited by MarcaFact is published from a syndicated feed, RSS.)